कोरियाई गतिरोध के लिए पुतिन ने की सभ्य समाधान की वकालत
हालांकि कोरिया के परमाणु परीक्षण की निंदा रूस ने भी की लेकिन उसे धमकी के बजाए उपयुक्त और सभ्य तरीके से सुलझाने की वकालत कर रहा है।
मॉस्को (आइएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन ने गुरुवार को परमाणु परीक्षणों को लेकर उत्तर कोरिया को धमकी देने के बजाए सभ्य तरीके से समझाने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि कोरियाई परमाणु मुद्दा समेत सभी विवादों को सुलझाने में रूस सभ्य तरीका अपनाता है। रूसी थिंकटैंक वालदाइ डिस्कशन क्लब में आयोजित एक बैठक के दौरान उन्होंने कहा, उत्तर कोरिया को धमकी नहीं दी जानी चाहिए।
हालांकि रूस प्योंगयांग के परमाणु परीक्षणों की निंदा करता है और संयुक्त राष्ट्र द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के पक्ष में भी है। पुतिन ने आगे कहा कि चाहे कोई उत्तर कोरिया को पसंद करे या न करे यह संप्रभु देश है।
उन्होंने कहा, हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि संकटतम स्थितियों में हटने के बजाए कोरिया और यूक्रेन जैसे देश वहां होते हैं उदाहरण के लिए चाहे वह सीरिया संकट को देखें या फिर लीबिया।
यह भी पढ़ें: पुतिन के 65वें जन्मदिन पर रूस के 80 शहरों में सत्ता विरोधी प्रदर्शन