राष्ट्रपति पुतिन विरोधी नवलनी जल्द ही लौटेंगे रूस, विपक्षी नेता की वापसी से बढ़ेगी देश की राजनीतिक गर्मी
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के घोर शत्रु विपक्षी नेता अलेक्साइ नवलनी सप्ताह के अंत में रूस लौटेंगे। उनकी यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब उन्हें रूस में जेल भेजने की तैयारी हो रही है।विपक्षी नेता अलेक्साइ नवलनी के लौटने के बाद रूस की राजनीतिक गर्मी बढ़ेगी।
मास्को, एपी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के घोर शत्रु विपक्षी नेता अलेक्साइ नवलनी सप्ताह के अंत में रूस लौटेंगे। उनकी यह घोषणा ऐसे समय में हुई है, जब उन्हें रूस में जेल भेजने की तैयारी हो रही है। उनके खिलाफ एक मामले में सजा निलंबन के नियम के उल्लंघन का मामला शुरू किया गया है।
अलेक्साइ नवलनी जर्मनी में हैं, उन्हें जहर दिया गया था, पुतिन पर लगा था आरोप
अलेक्साइ नवलनी जर्मनी में हैं। उन्हें अगस्त में रूस में जहर दे दिया गया था। इस मामले में पुतिन पर आरोप लगाए गए थे। हालांकि पुतिन ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था।
नवलनी ने कहा- रूस लौटने में पुतिन व्यवधान पैदा कर रहे हैं
उन्होंने इंस्टाग्राम में एक संघीय अदालत के निर्णय की ओर इशारा करते हुए कहा कि पुतिन वो सब कर रहे हैं, जिससे मैं अपने घर न आ सकूं।
नवलनी ने कहा- सजा का निलंबन तीस दिसंबर को समाप्त हो गया
उन्होंने कहा कि वह रविवार को अपने घर लौटेंगे। उनकी सजा का निलंबन तीस दिसंबर को समाप्त हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मानवाधिकारों के लिए यूरोपियन कोर्ट ने पहले ही कहा है कि 2014 में उन पर लगाए गए आरोप गैर-कानूनी हैं।
विपक्षी नेता अलेक्साइ नवलनी के लौटने के बाद रूस की राजनीतिक गर्मी बढ़ने की संभावना
नवलनी के खिलाफ हाल ही में कुछ नए मामलों में भी जांच शुरू की गई है। उनके लौटने के बाद रूस की राजनीतिक गर्मी बढ़ने की संभावना है।