रूस में 1 लाख से अधिक लोगों को दी गई वैक्सीन की खुराक: स्वास्थ्य मंत्री
रूस के स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार अब तक यहां के में 1 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन दिया जा चुका है। 11 अगस्त को कोविड-19 से बचाव के लिए रूस में स्पूतनिक V वैक्सीन विकसित कर लिया गया था।
मॉस्को, एएनआइ। रूस (Russia) में 1 लाख से अधिक लोगों को टीका लगा दिया जा चुका है। रूस के स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराश्को (Mikhail Murashko) ने बुधवार को यह जानकारी दी। वीडियो लिंक के जरिए संयुक्त राष्ट्र (United Nations) को स्पूतनिक V वैक्सीन (Sputnik V vaccine) की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने यह बताया।
11 अगस्त को स्पूतनिक V वैक्सीन को लॉन्च करने के साथ ही दुनिया में कोविड-19 से बचाव के लिएस पहला टीका लाने वाला देश रूस बन गया। इस वैक्सीन का यह नाम रूस के पहले सैटेलाइट के बाद पड़ा है। इस वैक्सीन को गामालेया नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी ने विकसित किया है। पिछले माह रूस ने इसके लिए दावा किया था कि कोविड-19 से बचाव में यह 92 फीसद प्रभावी है।
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी एंड मेडिसीन के अनुसार, गुरुवार तक देश में कोविड-19 संक्रमण का आंकड़ा 2,327,105 हो गया। पिछले 24 घंटों में रूस में आए संक्रमण के नए मामलों ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस दौरान यहां 28 हजार 1 सौ 45 नए मामले सामने आए। इससे पहले यह रिकॉर्ड 27 नवंबर को दर्ज किया गया था जब 24 घंटों के दौरान संक्रमण के कुल मामले 27,543 दर्ज किए गए थे। पिछले 24 घंटों में रूस के 85 इलाकों से कुल संक्रमण के मामले 28,145 दर्ज किए गए। इसमें से 5,988 (21.3 फीसद) मामलों में किसी तरह के लक्षण नहीं थे।'
मॉस्को (Moscow) में नए कोरोना वायरस मामलों का आंकड़ा 7,750 जो एक दिन पहले 5,191 था। इसके बाद संत पीट्सबर्ग (St. Petersburg) में यह आंकड़ा 3,692 था और एक दिन पहले की बात करें तो 24 घंटों के दौरान 3,684 मामले सामने आए थे। रेस्पॉन्स सेंटर के अनुसार, एक दिन पहले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 589 थी और आज यह संख्या 554 दर्ज की गई। वहीं 29,502 संक्रमितों के स्वस्थ होने की खबर है।