Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Russia: किम जोंग की मंत्री ने राष्ट्रपति पुतिन से की मुलाकात, उत्तर कोरिया और रूस के बीच संबंध मजबूत करने पर जोर

    गहराते सैन्य सहयोग के बीच उत्तर कोरिया की विदेश मंत्री चोए-सोन-हुई ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच मित्रतापूर्ण संबंधों की सराहना की। चोए ने मंगलवार को रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी मुलाकात की थी। बता दें कि चोए लावरोव के निमंत्रण पर रूस की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं।

    By Jagran News Edited By: Devshanker Chovdhary Updated: Wed, 17 Jan 2024 06:30 PM (IST)
    Hero Image
    रूसी राष्ट्रपति से मिलीं उत्तर कोरिया की विदेश मंत्री। (फोटो- एपी)

    रॉयटर, मॉस्को। गहराते सैन्य सहयोग के बीच उत्तर कोरिया की विदेश मंत्री चोए-सोन-हुई ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच मित्रतापूर्ण संबंधों की सराहना की। चोए ने मंगलवार को रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी मुलाकात की थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीन दिवसीय रूस यात्रा पर उत्तर कोरियाई विदेश मंत्री

    बता दें कि चोए लावरोव के निमंत्रण पर रूस की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने बुधवार को कहा कि रूस संवेदनशील समेत सभी क्षेत्रों में उत्तर कोरिया के साथ संबंध विकसित कर रहा है।

    यह भी पढ़ेंः North Korea: किम जोंग उन ने अपने देशवासियों से किया आह्वान, कहा- दक्षिण कोरिया को मानें सबसे बड़ा दुश्मन; युद्ध की दी चेतावनी

    चोए और पुतिन के बीच बातचीत के संबंध में पेस्कोव ने कहा कि इस दौरान कोरियाई प्रायद्वीप की स्थिति पर चर्चा हुई, लेकिन बातचीत का मुख्य उद्देश्य द्विपक्षीय संबंध विकसित करना रहा। इससे पहले चोए के साथ बातचीत में लावरोव ने यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान का समर्थन करने के लिए प्योंगयांग की सराहना की।

    उत्तर कोरिया के हथियार विकास से जुड़ी लोगों-संस्थाओं पर प्रतिबंध

    दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम से जुड़े दो व्यक्तियों, तीन संस्थाओं और 11 जहाजों पर प्रतिबंध लगा दिया। प्रतिबंधों की घोषणा उत्तर कोरिया द्वारा नई मध्यम दूरी पर मार करने वाली हाइपरसोनिक मिसाइल के दागे जाने के कुछ दिन बाद की गई।

    इधर, उत्तर कोरिया के तानाशाह किम-जोंग-उन की धमकियों के बीच दक्षिण कोरिया ने जेजू द्वीप के समुद्री क्षेत्र में अमेरिका और जापान के साथ अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त नौसेना अभ्यास किया।

    यह भी पढ़ेंः 'नक्शे से मिटा देंगे अगर...', किम जोंग ने दी दक्षिण कोरिया को धमकी; युद्ध के लिए संविधान बदलेगा उत्तर कोरिया