नए अमेरिकी प्रतिबंधों के निशाने पर रूसी नागरिक: रूसी दूतावास
रूस पर अमेरिका की ओर से नए प्रतिबंध लगाए गए हैं जिसपर रूसी दूतावास ने आपत्ति जताते हुए कहा कि ये सब रूसी नागरिकों के खिलाफ उठाया गया कदम है।
मास्को (एएफपी)। रूसी दूतावास ने जानकारी दी कि बिजनेस पर लगाए गए अमेरिका के नए प्रतिबंधों का निशाना रूसी नागरिकों पर है। दूतावास ने अपने फेसबुक पेज पर रूस-अमेरिकी संबंध पर नया हमला बताते हुए कहा, ‘हमें बताया गया कि ये प्रतिबंध रूसी नागरिकों के खिलाफ नहीं लेकिन ऐसा ही है।
अमेरिका के निशाने पर रूस, लगाए नए प्रतिबंध
अमेरिका ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दामाद सहित कई व्यापारियों और कई उद्यमों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन सभी पर रूस की सरकार के पश्चिमी देशों को नजरअंदाज करने के प्रयास से लाभ उठाने का आरोप है। अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों ने उल्लेख किया कि इस कदम के जरिए पुतिन के करीबियों को लक्ष्य किया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि अमेरिका के न्यायिक क्षेत्र में आने वाले किसी भी बिजनेसमैन की संपत्ति को फ्रीज कर दहया जाएगा।
इन प्रतिबंधों से प्रभावित होने वाले बिजनेस मैन हैं ओलेग डेरीपास्का जो मेटल का व्यापार करते हैं साथ ही अलेक्जाई मिलर जो गाजप्रोम के मालिक हैं।