विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रूस की राजधानी पर यूक्रेन का 'ड्रोन अटैक', मॉस्को के 4 बड़े एयरपोर्ट को करना पड़ा बंद

Published: Sun, 22 Feb 2026 09:59 PM (IST)

रूस की राजधानी मॉस्को में यूक्रेनी ड्रोन हमलों के बाद सुरक्षा कारणों से सभी चार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे बंद कर ...और पढ़ें

रूस की एयर डिफेंस फोर्स ने एक घंटे के भीतर ही 11 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए

रूस की एयर डिफेंस फोर्स ने एक घंटे के भीतर ही 11 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस की राजधानी मॉस्को में इस वक्त हालात सही नहीं हैं। मॉस्को के सभी 4 इंटरनेशनल एयरपोर्ट रविवार की दोपहर सुरक्षा कारणों से बंद कर दिए गए। इनमें डोमोडेडोवो, वनुकोवो, जुकोवस्की और शेरेमेतयेवो शामिल है।

दरअसल रूस की एयर डिफेंस फोर्स ने एक घंटे के भीतर ही 11 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए। इसके बाद एयरपोर्ट को अगली सूचना तक बंद रखने का फैसला किया गया। रूसी सिविल एविएशन एजेंसी रोसावियात्सिया ने एक प्रेस रिलीज में इसकी जानकारी दी।

मेयर सर्गेई सोबयानिन ने दी जानकारी

मेयर सर्गेई सोबयानिन ने ड्रोन गिराने की जानकारी देते हुए कहा, 'एयर डिफेंस ने मॉस्को की ओर उड़ रहे एक और UAV को रोक लिया है। इस तरह मार गिराए गए ड्रोन की कुल संख्या 11 हो गई है।' बता दें कि रूस-यूक्रेन युद्ध अब अपने चौथे साल में प्रवेश कर रहा है।

उधर रूस ने रविवार को यूक्रेन की राजधानी कीव और अन्य यूक्रेनी शहरों पर क्रूज-बैलेस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से बड़ा हमला किया। हमले में ओडेसा बंदरगाह, ऊर्जा संयंत्रों समेत कई आधारभूत ढांचों को भी निशाना बनाया गया। इन हमलों में लवीव शहर में एक पुलिस अधिकारी के मारे जाने और 24 के घायल होने की सूचना है।

अब तक नहीं निकला हल

हमले में बड़ी संख्या में आवासीय भवन और रेलवे की संपत्ति को नुकसान हुआ है। जेलेंस्की ने कहा कि रूस का जोर बातचीत से युद्ध खत्म करने से ज्यादा हमले करके यूक्रेन को नुकसान पहुंचाने पर है। इसी सप्ताह रूस ने यूक्रेन पर 1,300 ड्रोन, 1,400 गाइडेड बम और 96 मिसाइल दागी हैं। ताजा रूसी हमले में 33 मिसाइल और 274 ड्रोन यूक्रेन पर दागे गए हैं।

इससे पहले शनिवार को यूक्रेन ने रूस में 1,400 किलोमीटर भीतर तक ड्रोन भेजकर हमला किया था। हमले में रूस की मिसाइल फैक्ट्री को नुकसान हुआ था और 11 लोग घायल हुए थे। विदित हो कि चार वर्ष से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म कराने के लिए अमेरिका लगातार प्रयासरत है लेकिन जमीन पर कब्जे के दावों के चलते ये प्रयास सफल नहीं हो पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- यूक्रेन के कीव में रूस का मिसाइल और ड्रोन हमला, पांच जिलों में मची तबाही; एक की मौत