रूस में 7 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज, अब तक 1 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित
7099 नए नए मामलों की पुष्टि की गई है जिसके बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या 106498 तक पहुच गई है।
मॉस्को, एपी। रूस में कोरोना वायरस के 7 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। गुरुवार सुबह मिले आंकड़ों के मुताबिक यहां 7,099 नए नए मामलों की पुष्टि की गई है जिसके बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या 106,498 तक पहुच गई है।
रूसी स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि रूस में गुरुवार सुबह तक 7,099 नए पुष्ट मामलों की पुष्टि की गई है। इसके बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या 106,498 तक पहुंच गई है। संक्रमितों की संख्या में बहुत अधिक होने की संभावना है, क्योंकि अभी तक सभी का परीक्षण नहीं किया जा सका है। कई कोरोना संक्रमित ऐसे भी हैं जिनमें संक्रमण का कोई भी लक्षण को प्रदर्शित नहीं होता है।
मार्च के अंत से रूस के अधिकांश क्षेत्रों में लॉकडाउन रहा है इस दौरान लोगों को घर पर रहने का आदेश दिया गया है और केवल आवश्यक व्यवसाय, जैसे कि किराने की दुकानें, फार्मेसियों और बैंकों को ही संचालन की अनुमति दी गई है।
मंगलवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 11 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की है। और सकार को देश को धीरे-धीरे फिर से खोलने के लिए एक योजना बनाने का काम सौंपा है।
गौरतलब है कि दुनियाभर में कोरोना संक्रमण से अब कर 32 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हो चुके हैं। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के आंकड़े बताते हैं कि विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 32 लाख 4 हजार 7 सौ 5 है। वहीं इससे मरने वालों का आंकड़ा 2 लाख 27 हजार 9 सौ 58 पहुंच गया है इसके साथ ही इस वायरस को मात देकर ठीक होने वालों की संख्या 9 लाख 82 हजार 8 सौ 18 है। बता दें कि देश में इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका है यहां संक्रमितों की संख्या 10 लाख से भी ऊपर पहुंच चुकी है।
यूएस के बाद स्पेन, इटली जैसे देश हैं जिनमें संक्रमितों की संख्या 2 लाख से ज्यादा है। इसके बाद फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी में डेढ़ लाख से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में हैं और तुर्की एवं रूस में संक्रमितों की संख्या 1 लाख से ऊपर है।