मोदी-पुतिन के बीच फोन पर हुई द्विपक्षीय वार्ता, नए साल के बधाई संदेश भी दिए
राष्ट्रपति पुतिन ने बुधवार को टेलीफोन पर बात पीएम मोदी से बात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं भी दीं।
मॉस्को (एएनआई)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रुस के राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन ने द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा संपन्न की। दोनों देशों के शीर्ष नेताओं ने टेलीफोन के माध्यम से तत्कालीन अंतरराष्ट्रीय मुद्दों और द्विपक्षीय संबंधों के विकास पर चर्चा की। क्रेमलिन के अनुसार, राष्ट्रपति पुतिन ने बुधवार को टेलीफोन पर बात पीएम मोदी से बात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं भी दीं।
साथ ही दोनों ने रुस और भारत के बीच रणनीतिक भागीदारी के विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। इसके साथ ही दोनों ने शीर्ष स्तरीय संपर्क की भी पुष्टि की। आपको बता दें कि, इससे पहले 30 दिसंबर को रुसी राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी और भारतीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को नए साल की बधाई संदेश के साथ शुभकामनाएं दी थीं।
क्रेमलिन में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में पुतिन ने कहा, बीता साल भारत-रुस संबंधों के लिए एक मील का पत्थर साबित हुआ है। इसके साथ ही दोनों देशों के इस रिश्ते ने 70 साल पूरे कर लिए हैं।
2017 में हुए द्विपक्षीय वार्ता की सराहना करते हुए रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि, आगामी वर्ष में महत्वपूर्ण क्षेत्रों राजनीति, व्यापार, अर्थव्यवस्था, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और संस्कृति में रूस और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाया जाएगा।
पुतिन ने इस दौरान संयुक्त राष्ट्र (यूएन), ब्रिक्स, शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) और मौजूदा क्षेत्रीय और अन्य वैश्विक मुद्दों को सुलझाने में भारत के रचनात्मक सहयोग की भी प्रशंसा की।
यह भी पढ़ें : वर्ल्ड लीडर बनने चला चीन, बनाएगा 2.1 बिलियन डॉलर का टेक्नोलॉजी पार्क