Move to Jagran APP

पुतिन ने की बड़ी घोषणा- मिसाइल डिफेंस को चकमा दे सकते हैं हमारे परमाणु हथियार

18 मार्च को होने जा रहे चुनाव से पहले पुतिन ने अपने संबोधन में चेतावनी दी कि मास्को के किसी भी मित्र पर हमले को रूस पर हमला माना जाएगा।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Fri, 02 Mar 2018 01:15 PM (IST)Updated: Fri, 02 Mar 2018 01:15 PM (IST)
पुतिन ने की बड़ी घोषणा- मिसाइल डिफेंस को चकमा दे सकते हैं हमारे परमाणु हथियार
पुतिन ने की बड़ी घोषणा- मिसाइल डिफेंस को चकमा दे सकते हैं हमारे परमाणु हथियार

मास्को, रायटर। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि रूस दुनिया किसी भी हिस्से पर प्रहार कर सकता है और यहां तक कि अमेरिका निर्मित मिसाइल रक्षा प्रणाली को चकमा देने में सक्षम है।

loksabha election banner

18 मार्च को होने जा रहे चुनाव से पहले पुतिन ने अपने संबोधन में चेतावनी दी कि मास्को के किसी भी मित्र पर हमले को रूस पर हमला माना जाएगा। उस हमले का तत्काल जवाब दिया जाएगा। रूस में होने जा रहे चुनाव से ही संकेत मिलेगा कि पुतिन आसानी से विजयी होंगे।

हालांकि राष्ट्रपति ने रूस के मित्र के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं किया, लेकिन उनकी टिप्पणी को वाशिंगटन को परमाणु हथियार का इस्तेमाल नहीं करने की चेतावनी देने के रूप में देखा जा रहा है।

पुतिन ने कहा कि मास्को की परमाणु ताकत को समझने में वाशिंगटन पूरी तरह से नाकाम रहा है। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका ने हथियारों पर नियंत्रण के लिए उचित वार्ता भी नहीं की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.