Move to Jagran APP

Russia Ukraine War Update: व्लादिमीर पुतिन ने कहा- उम्मीद से ज्यादा लंबे समय तक खींच गया युद्ध

रूस यूक्रेन के बीच चल रहे जंग को 9 महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को साफ कर दिया कि यूक्रेन में उनकी सेना की कार्रवाई लंबे समय तक जारी रहेगी।

By AgencyEdited By: Piyush KumarPublished: Thu, 08 Dec 2022 04:18 AM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2022 04:18 AM (IST)
Russia Ukraine War Update: व्लादिमीर पुतिन ने कहा- उम्मीद से ज्यादा लंबे समय तक खींच गया युद्ध
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की फाइल फोटो।

मास्को, एजेंसी : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को साफ कर दिया कि यूक्रेन में उनकी सेना की कार्रवाई लंबे समय तक जारी रहेगी।  रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को स्वीकार किया कि यूक्रेन में उनका 'विशेष सैन्य अभियान' अपेक्षा से अधिक लंबा खींच चुका है। पुतिन ने युद्ध को लेकर कहा कि निश्चित रूप से यह एक लंबी प्रक्रिया हो सकती है। हांलांकि, पुतिन ने आगे कहा कि रूस अपनी हितों के लिए कोई भी कड़ा निर्णय लेने से पीछे नहीं हटेगा। इस बीच रूस ने बेलारूस के साथ नया सुरक्षा समझौता किया है। इस समझौते के बाद बेलारूस की सेना और हथियार यूक्रेन सीमा की ओर बढ़ चले हैं। रूस के सैनिक बेलारूस में पहले से ही मौजूद हैं। पुतिन ने कहा, यूक्रेन में वह नई सैन्य तैनाती नहीं करने जा रहे हैं। वहां पर सितंबर-अक्टूबर में तीन लाख रिजर्व सैनिकों की तैनाती का निर्णय पहले ही हो चुका है।

loksabha election banner

रूस अपने राष्ट्रीय हितों के साथ समझौता नहीं करेगा: व्लादिमीर पुतिन

समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, इस समय यूक्रेन में डेढ़ लाख पूर्णकालिक सैनिक तैनात हैं जिनमें से 77 हजार हमलावर दस्ते के जवान हैं। पुतिन ने यह बात टेलीविजन पर देश को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देश रूस के खिलाफ हर तरह का अभियान छेड़े हुए हैं। इसी के तहत वे रूस में मानवाधिकारों के हनन का दुष्प्रचार कर रहे हैं। सारे अभियान पर हमारा एक जवाब है कि रूस अपने राष्ट्रीय हितों के साथ समझौता नहीं करेगा। अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए हम किसी भी सीमा तक जाएंगे।

पुतिन ने कहा, हम पहले बातचीत का शांतिपूर्ण रास्ता अपनाते हैं। लेकिन जब उससे समस्या का समाधान नहीं होता है तब हम अपने उपलब्ध साधनों के इस्तेमाल के लिए स्वतंत्र होते हैं। पुतिन के इस बयान से साफ हो गया है कि रूस युद्धविराम पर यूक्रेन से बात करने नहीं जा रहा है। हाल में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बयान से दोनों देशों के बीच शांति वार्ता की संभावना पैदा हुई थी। लेकिन रूस के वायुसेना अड्डों पर यूक्रेन के ताजा हमलों ने युद्धविराम की संभावना को कमजोर कर दिया है।

रूसी गोलाबारी में आठ की मौत

पूर्वी यूक्रेन के कुराखोव क्षेत्र में रूसी सेना की गोलाबारी में आठ लोगों की मौत हो गई है। हमले में पांच लोग घायल भी हुए हैं। डोनेस्क प्रांत में हुए इस हमले में बस स्टैंड, पेट्रोल पंप और आवासीय भवन रूसी सेना के निशाने पर आए।

टाइम ने जेलेंस्की को चुना परसन आफ द इयर

प्रतिष्ठित टाइम पत्रिका ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को परसन आफ द इयर 2022 घोषित किया है। लिखा है कि जेलेंस्की यूक्रेन में और उसके बाहर नायक बनकर उभरे हैं। उन्होंने खुद को प्रतिकार और लोकतंत्र के प्रतीक के रूप में स्थापित किया है। इसी प्रकार से टाइम ने ईरान में हिजाब के खिलाफ आंदोलन चला रहीं महिलाओं को हीरोज आफ द इयर का खिताब दिया है।

यूक्रेन को अमेरिका की 80 करोड़ डालर की सैन्य मदद

रूस के तीसरे वायुसेना अड्डे पर यूक्रेन के हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। अमेरिका ने बढ़े तनाव पर ¨चता जताई है, साथ ही यूक्रेन के लिए 80 करोड़ डालर की नई सैन्य मदद का एलान किया है। अमेरिकी संसद ने 2023 के लिए 80 करोड़ डालर की सैन्य मदद को स्वीकृति दे दी है। रूस ने इसे तनाव को बढ़ाने वाला भड़काऊ कदम बताया है।

यह भी पढ़ें: पेरू के राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो को किया गया निष्कासित , Peru Congress ने मतदान के जरिए किया पद से बर्खास्त


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.