विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Luna 25 Crash: रूस के मून मिशन को झटका, लूना अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर हुआ क्रैश; लैंडिंग में आई थी तकनीकी खराबी

By AgencyEdited By: Mahen Khanna
Published: Sun, 20 Aug 2023 02:45 PM (IST)Updated: Sun, 20 Aug 2023 03:05 PM (IST)

Russian Spacecraft Luna 25 Crash चंद्रमा पर सबसे पहले पहुंचने के रूस के सपने को तगड़ा झटका लगा है। रूस ...और पढ़ें

Luna 25 Crash लूना 25 हुआ क्रैश।
Luna 25 Crash लूना 25 हुआ क्रैश।

HighLights

  1. रूस का लूना-25 अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
  2. रूसी स्पेसक्राफ्ट में लैंडिंग के दौरान आई थी तकनीकी खराबी।
  3. रूस की स्पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस के हवाले से मिली जानकारी।

नई दिल्ली, एजेंसी। Luna 25 Crash रूस के मून मिशन को झटका लगा है। चांद पर उतरने से पहले ही लूना-25 क्रैश हो गया है। जर्मनी के डीडब्ल्यू न्यूज ने रूस की स्पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस के हवाले से बताया कि रूस का लूना-25 अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। आज सुबह ही पता चला था कि लैंडिंग में तकनीकी खराबी आई थी।

सुबह आई थी तकनीकी खराबी

बता दें कि आज सुबह ही रूसी स्पेसक्राफ्ट लूना 25 (Luna 25 Crash) में तकनीकी खराबी की जानकारी सामने आई थी। ये खराबी उसके चांद की कक्षा बदलने के दौरान आई थी।

कक्षा बदलने में रहा था असफल

लूना-25 को सोमवार को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरना था। इसके लिए लैंडिंग से पहले कक्षा बदली जानी थी, लेकिन तकनीकी दिक्कत के कारण नहीं बदली जा सकी।

बता दें कि 1976 में तत्कालीन सोवियत संघ के दौरान लूना-24 मिशन के लगभग पांच दशकों बाद पहली बार 10 अगस्त को लूना-25 अंतरिक्ष में भेजा गया। इसने चंद्रमा पर पहुंचने के लिए अधिक सीधा रास्ता अपनाया है।

डिबूस्टिंग में दोनों बार सफल रहा चंद्रयान 3 का लैंडर मॉड्यूल

एक ओर लूना अपने मिशन में फेल हो गया है, तो दूसरी ओर भारत का चंद्रयान तेजी से चांद पर लैंड होने की तरफ कदम बढ़ा रहा है। बता दें कि चंद्रयान-3 की दूसरी डीबूस्टिंग (गति घटाने की प्रक्रिया की प्रक्रिया) सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। इस प्रक्रिया के बाद यान को और निचली कक्षा में उतारा जाएगा। इसके बाद 23 अगस्त को लैंडर विक्रम चंद्रमा पर लैंड करेगा।