एक बहन की दूसरी बहन के लिए 'jealousy', 189 बार घोंपा छुरा, आंखें निकाली, कान काटा, पढ़ें
रिपोर्ट में कहा गया है कि बहन ने हत्या के आरोप का जोरदार खंडन किया और नई रिपोर्टों में कहा गया है कि वह मृत लड़की के प्रेमी एलेक्सी फेटेव(Alexey Fateev 44 वर्ष) पर अब आरोप लगाएगी।
मास्को, एजेंसी। एक मॉडल पर 189 बार छुरा घोंपा गया। उसकी आंखें बाहर निकली हुई थीं और उसके कान भी काट दिए गए थे। यह आदमी तब ही कर सकता है जब वह किसी से बेहद गुस्से में हो और वह किसी भी कीमत पर व्यक्ति को जिंदा नहीं छोड़ना चाहता हो। हालांकि, यह कितना दर्दनाक होगा जब यह पता चले कि इस कदर मॉडल की हत्या उसकी बहन ने की हो।
स्टेफानिया डबरोविना(Stefania Dubrovina) नामक मॉडल की बेरहमी से हत्या खुद उसकी बहन ने की है। जो उससे इतनी ईर्ष्या(jealous sister) करती थी कि उसे अपनी छोटी बहन का जिंदा रहने नागवार था। बता दें कि डबरोविना रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में नग्न पाई गई थी।
22 साल की उसकी बहन एलिसेवेटा(Elizaveta) पर आरोप है कि उसने अपनी मॉडल बहन को ईर्ष्या के कारण मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि यह मामला 2016 का है। तब एलिसेवेटा को हत्या के लिए हिरासत में लिया गया था, लेकिन अनिवार्य मनोरोग उपचार के लिए उनको सजा नहीं दी गई थी। हालांकि, उसे मुकदमे का सामना करने के लिए अब फिट माना गया है तो जल्द ही उन्हें इस निर्मम हत्या के लिए सजा दी जाएगी। 25 साल तक उन्हें जेल की हवां खानी पड़ सकती है। अगर वो दोषी पाई गई तो।
रिपोर्ट में कहा गया है कि बहन ने हत्या के आरोप का जोरदार खंडन किया और नई रिपोर्टों में कहा गया है कि वह मृत लड़की के प्रेमी एलेक्सी फेटेव(Alexey Fateev, 44 वर्ष) पर अब आरोप लगाएगी। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि यह आदमी किसी संदेह में नहीं है।