यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भारतीय नौसेना विमान IL-38 की रूस में आपातकालीन लैंडिंग
भारतीय नौसेना के विमान आइएल-38 को मॉस्को में आपातकालीन लैंडिंग करवाई गई।

style="text-align: justify;">मास्को (एएनआइ)। भारतीय नौसेना के विमान आइएल-38 को तकनीकी खराबी के कारण रूस में मॉस्को के जुकोविस्की हवाई अड्डे पर शनिवार रात आपातकालीन लैंडिंग करवाई गई। खबरों के अनुसार उड़ान के दौरान विमान में कोई क्रू मेंबर मौजूद नहीं था।
भारतीय नौसेना के सूत्रों ने बताया कि यह विमान इस समय रूस में ही है और वहीं उसकी पूरी जांच और मरम्मत की जा रही है। इस दौरान वहां भारतीय नौसेना के अधिकारी मौजूद हैं तथा इसे हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
आइएल-18 विमान डॉप्लर और रेडियो नेविगेशन टूल्स की सुविधाओं से लैस है और इसमें लक्ष्य को खोजने और उसका पीछा करने खासकर समुद्री जहाजों और पनडुब्बियों का पता लगाने की ऑटोमेटेड प्रणाली है।
