विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'क्या यह चौंकाने वाला नहीं है', Israel Hamas युद्ध के बीच यूक्रेन को लेकर क्या बोले व्लादिमीर पुतिन?

By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
Published: Thu, 23 Nov 2023 01:22 AM (IST)

भारत की मेजबानी में आयोजित जी-20 वर्चुअल शिखर सम्मेलन में पुतिन ने कहा मैं समझता हूं कि यह युद्ध चौंकाने ...और पढ़ें

जी-20 वर्चुअल शिखर सम्मेलन में पुतिन इजरायल हमास युद्ध की चर्चा की।(फोटो सोर्स: जागरण)
जी-20 वर्चुअल शिखर सम्मेलन में पुतिन इजरायल हमास युद्ध की चर्चा की।(फोटो सोर्स: जागरण)

पीटीआई, मॉस्को।  यह स्वीकार करते हुए कि यूक्रेन में जो हो रहा है वह निस्संदेह एक त्रासदी है, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को कहा कि गाजा पट्टी सहित अन्य जगहों पर संघर्ष भी चौंकाने वाला है। उन्होंने जी-20 देशों से संघर्षों को समाप्त करने के लिए प्रयास करने का आग्रह किया।

भारत की मेजबानी में आयोजित जी-20 वर्चुअल शिखर सम्मेलन में पुतिन ने कहा,"मैं समझता हूं कि यह युद्ध चौंकाने वाला होने के अलावा कुछ नहीं है। लेकिन 2014 में यूक्रेन में खूनी तख्तापलट, जिसके बाद डोनबास में अपने ही लोगों के विरुद्ध कीव शासन ने युद्ध किया, क्या वह चौंकाने वाला नहीं था? और अब फलस्तीन, गाजा पट्टी में नागरिकों का सफाया- क्या यह चौंकाने वाला नहीं है?"

यूक्रेन में जो कुछ हो रहा है वह निस्संदेह एक त्रासदी: पुतिन

उन्होंने इस बात पर सहमति जताई कि सैन्य अभियान हमेशा कुछ लोगों, कुछ परिवारों और पूरे देश के लिए एक त्रासदी होते हैं। यूक्रेन में जो कुछ हो रहा है वह निस्संदेह एक त्रासदी है और जितनी जल्दी हो सके इसे समाप्त करने के तरीकों की तलाश करना आवश्यक है।

मॉस्को ने कभी भी कीव के साथ शांति वार्ता से इनकार नहीं किया: पुतिन

पुतिन ने कहा कि मॉस्को ने कभी भी कीव के साथ शांति वार्ता से इनकार नहीं किया। उन्होंने वार्ता प्रक्रिया से हटने के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि वैश्विक आर्थिकी में दबाव का कारण अन्य बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की कार्रवाई हैं न कि यूक्रेन में न्याय हासिल करने के रूस के प्रयास। 

यह भी पढ़ें: Virtual G20 Leaders' Summit: व्लादिमीर पुतिन की मौजूदगी में होगी बैठक, इन मुद्दों पर नेताओं के बीच होगी अहम चर्चा