यूरोप के नेता अनाड़ी, उन्हें वास्तविकता का ज्ञान नहीं; रूस के विदेश मंत्री का बड़ा हमला
रूस को शामिल किए बगैर यूक्रेन को सुरक्षा के लिए गारंटी देना उस सड़क की तरह है जिसका कोई अता-पता नहीं होता है। यह बात रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कही है। कहा यूक्रेन मसले पर घेराबंदी कर रहे यूरोपीय नेता अनाड़ी हैं जिन्हें वास्तविक स्थिति का ज्ञान नहीं है। लावरोव ने कहा कि रूस यूक्रेन को विश्वसनीय सुरक्षा गारंटी देने के पक्ष में है।

रॉयटर, मॉस्को। रूस को शामिल किए बगैर यूक्रेन को सुरक्षा के लिए गारंटी देना उस सड़क की तरह है जिसका कोई अता-पता नहीं होता है। यह बात रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कही है। कहा, यूक्रेन मसले पर घेराबंदी कर रहे यूरोपीय नेता अनाड़ी हैं जिन्हें वास्तविक स्थिति का ज्ञान नहीं है।
यही नेता एकजुट होकर सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने व्हाइट हाउस गए थे। वहां उन्होंने स्थिति को सामान्य बनाने के लिए एक भी सुझाव नहीं दिया।
रूस यूक्रेन को विश्वसनीय सुरक्षा गारंटी देने के पक्ष में
लावरोव ने कहा कि रूस यूक्रेन को विश्वसनीय सुरक्षा गारंटी देने के पक्ष में है। युद्ध शुरू होने के कुछ दिनों बाद 2022 में इस्तांबुल में हुई दोनों देशों के प्रतिनिधियों की बैठक में इस बात पर चर्चा भी हुई थी।
यूक्रेन में युद्धविराम के लिए हुई वार्ता के बाद रूसी हमले एक बार फिर तेज हो गए हैं। पूर्वी यूक्रेन के कोस्तियांतिनिव्का शहर पर रूसी टैंकों की गोलाबारी में तीन लोग मारे गए और चार मारे गए हैं।
रूसी सेना ने यूक्रेन के कोस्तियांतिनिव्का को तीन ओर से घेर लिया
बताया गया है कि रूसी सेना ने इस औद्योगिक शहर को तीन ओर से घेर लिया है और वहां पर लगातार हमले कर रही है। क्षेत्र के गवर्नर वादिम फिलाश्किन ने बताया है कि हमलों से बचने के लिए लोग शहर छोड़कर बाहर जा रहे हैं। कुछ और मोर्चों पर भी रूसी सेना के आगे बढ़ने की सूचना है। जबकि सुमी क्षेत्र में रूसी हमले में तीन बच्चों समेत 14 लोग घायल हुए हैं।
रूस नाटो देशों को उकसाने की लगातार कोशिश कर रहा है- पोलैंड
एक अन्य हमले में रूस ने हमले में ओडेसा के गैस वितरण केंद्र को निशाना बनाया। इस बीच पोलैंड के रक्षा मंत्री व्लादिस्लाव कोसिनियक ने कहा है कि रूस नाटो देशों को उकसाने की लगातार कोशिश कर रहा है। मंगलवार रात रूस के छोड़े हमलावर ड्रोन पोलैंड के पूर्वी भाग में घुस आए लेकिन कुछ देर वे निकल गए।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।