Move to Jagran APP

लॉकडाउन के कारण रूस में चल रहे गगनयान के अंतरिक्ष यात्रियों का प्रशिक्षण रुका

रूस की राजधानी मॉस्को के निकट यूए गगारिन रिसर्च एंड टेस्ट कॉस्मोनॉट ट्रेनिंग सेंटर में फरवरी से उनका प्रशिक्षण चल रहा था।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Mon, 06 Apr 2020 08:02 PM (IST)Updated: Mon, 06 Apr 2020 08:12 PM (IST)
लॉकडाउन के कारण रूस में चल रहे गगनयान के अंतरिक्ष यात्रियों का प्रशिक्षण रुका
लॉकडाउन के कारण रूस में चल रहे गगनयान के अंतरिक्ष यात्रियों का प्रशिक्षण रुका

नई दिल्ली, प्रेट्र। रूस में गगनयान के चार संभावित अंतरिक्ष यात्रियों का प्रशिक्षण लॉकडाउन के चलते रोक दिया गया है। जहां प्रशिक्षण चल रहा था, उसे कोरोना वायरस के मद्देनजर अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। भारतीय वायु सेना के चार पायलटों को अंतरिक्ष में भारत के मानवयुक्त मिशन के लिए चुना गया है। रूस की राजधानी मॉस्को के निकट यूए गगारिन रिसर्च एंड टेस्ट कॉस्मोनॉट ट्रेनिंग सेंटर में फरवरी से उनका प्रशिक्षण चल रहा है। हालांकि, कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण पिछले सप्ताह से ट्रेनिंग सेंटर बंद है।

loksabha election banner

महीने के अंत तक खुल जाएगा प्रशिक्षण केंद्र

सूत्रों ने बताया कि हमारे संभावित अंतरिक्ष यात्री ठीक हैं। वे वर्तमान में छात्रावास में हैं। हमें बताया गया है कि महीने के अंत तक प्रशिक्षण केंद्र खुल जाएगा। यह पूछे जाने पर कि क्या प्रशिक्षण रुक जाने से कार्यक्रम को नुकसान भी होगा, सूत्रों ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम 12 महीने से अधिक समय तक चलता है। उन्होंने तीन महीने का रिजर्व समय ले रखा था।

बता दें कि कोरोना महामारी के चलते विश्व के ज्यादातर देशों में लॉकडाउन घोषित किया गया है। लॉकडाउन के चलते लोग घरों में हैं। इस समय पूरा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है। कोरोनासे जूझ रहे अमेरिका में अब तक 16 लाख लोगों की जांच की गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को खुद यह जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने देशवासियों से घरों के अंदर ही रहने की अपील की है। देश में कोरोना वायरस अब तक 9,500 लोगों की जान ले चुकी है। जो अमेरिका में 9/11 आतंकी हमले में मारे गए लोगों की संख्या से तीन गुना ज्यादा है। देश में तीन लाख 30 हजार से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.