Move to Jagran APP

Coronavirus: कोरोना महामारी का प्रकोप थमा नहीं, रूस और ब्राजील ने विश्व को चिंता में डाला

रूस और ब्राजील में बीमारी के प्रकोप का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि संक्रमण के मामले में दोनों देश सिर्फ अमेरिका से पीछे हैं।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Tue, 19 May 2020 08:09 PM (IST)Updated: Tue, 19 May 2020 08:09 PM (IST)
Coronavirus: कोरोना महामारी का प्रकोप थमा नहीं, रूस और ब्राजील ने विश्व को चिंता में डाला
Coronavirus: कोरोना महामारी का प्रकोप थमा नहीं, रूस और ब्राजील ने विश्व को चिंता में डाला

मास्को, एजेंसियां। दक्षिण अफ्रीका सहित कई विकासशील देशों में बढ़े संक्रमण के मामलों से स्पष्ट है कि महामारी का प्रकोप फिलहाल थमा नहीं है। रूस और ब्राजील में बीमारी के प्रकोप का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि संक्रमण के मामले में दोनों देश सिर्फ अमेरिका से पीछे हैं। खास बात यह है कि कोरोना के मामलों में यह वृद्धि तब सामने आ रही है, जब एशिया, यूरोप और अमेरिका के कई प्रांतों में महामारी पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है।

loksabha election banner

रूस में चौबीस घंटे के दौरान कोरोना के 9,263 मामले आए, संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंंची तीन लाख

रूस में पिछले चौबीस घंटे के दौरान 9,263 मामले आए हैं। इस तरह वहां कुल संक्रमित मरीजों की संख्या लगभग तीन लाख हो गई है। संक्रमण के आधे मामले राजधानी मास्को से जुड़े हैं। रूस के दूसरे सबसे बड़े शहर सेंट पीटर्सबर्ग में भी कोरोना का संक्रमण चरम पर है। यहां पर स्थानीय नागरिक प्रशासन ने कहा है कि मौत की वजह चाहे कुछ भी हो, लेकिन ताबूत ढककर ही शव को दफनाया जाए। पहले यह नियम सिर्फ कोरोना मरीजों की मौत के मामले में था। रूस में अब तक 2,837 लेागों की मौत हो चुकी है। प्रति एक लाख पर 1.88 फीसद की मृत्यु दर है। हालांकि अमेरिका में यह दर 27.61 और ब्रिटेन में 52.45 है। रूस में मृतकों की संख्या पर कई अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य विशेष सवाल उठा रहे हैं।

लैटिन अमेरिका में कोरोना  संक्रमण के मामले 4,83,400 से अधिक हैं, 30,900 की मौत

लैटिन अमेरिका की बात करें तो यहां पर संक्रमण के मामले 4,83,400 से अधिक हैं और मरने वालों की संख्या 30,900 है। संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित ब्राजील है, जहां पर ढाई लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। यह हाल तब जब सभी लोगों का टेस्ट नहीं किया जा रहा है। रियो डि जेनेरिया और साओ पाउलो के अस्पतालों के 85 फीसद आइसीयू बेड भरे हुए हैं। अब तक यहां लगभग 17,000 लोगों की मौत हो चुकी है।

विश्व के 13 फीसद म्यूजियम कभी नहीं खुलेंगे: संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र की सांस्कृतिक एजेंसी ने कहा है कि हो सकता है विश्व में 13 प्रतिशत संग्रहालय कभी दोबारा ना खुलें। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के मौके पर संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) और अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय परिषद (आइसीओएम) द्वारा जारी किए दो अध्ययनों में कहा गया है कि कोरोना का संग्रहालयों पर काफी असर पड़ा है और करीब 90 प्रतिशत या 85,000 से अधिक संस्थान लंबे समय से बंद हैं। जबकि अफ्रीका और छोटे द्वीपों पर स्थित विकासशील देशों (एसआइडीएस) में केवल पांच प्रतिशत ही दर्शकों को ऑनलाइन सामग्री मुहैया करा सकते हैं। एजेंसी ने एक बयान में कहा, कि विश्वभर में करीब 13 प्रतिशत संग्रहालय शायद कभी दोबारा नहीं खुलेंगे।

चीन में सात नए मामले सामने आए

चीन में पिछले चौबीस घंटों के दौरान सात नए मामले सामने आए हैं। इनमें से तीन लोग विदेश से आए हैं। चीन में फिलहाल 85 लोगों का जहां अस्पतालों में इलाज चल रहा है वहीं 392 लोगों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। उधर, वुहान में पिछले सप्ताह तक 10 लाख से अधिक लोगों का न्यूक्लिक एसिड टेस्ट हो चुका है। इस टेस्ट से बिना लक्षण वाले मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय कमी आई है। अप्रैल महीने में 10 लाख लोगों में जहां 660 लोग बिना लक्षण वाले मरीज के तौर पर वर्गीकृत होते थे वहीं फिलहाल यह संख्या घटकर 46 हो गई है।

इटली से स्पेन आ सकेंगे विमान और जहाज

स्पेन ने मंगलवार को इटली से आने वाले विमानों और जहाजों की आवाजाही पर से प्रतिबंध हटा लिया। हालांकि पर्यटकों को फिलहाल आने की अनुमति नहीं होगी। आने वाले लोगों को 14 दिनों तक क्वारंटाइन में रहना होगा। स्पेन में पिछले चौबीस घंटे में 59 लोगों की मौत हुई है। इस तरह वहां मरने वालों की संख्या 27,709 हो गई है।

सिंगापुर में 450 नए मामले

सिंगापुर में कोरोना के 450 नए मामलों का पता चला है। सिर्फ एक व्यक्ति को छोड़कर बाकी सभी मामले विदेशी कामगारों से जुड़े हैं। इनमें अधिकांश भारतीय हैं। वहीं डॉर्मिटरी रहने वाले कंस्ट्रक्शन के काम में लगे 85,000 विदेशी कामगारों को मंगलवार को घर से बाहर निकलने की छूट मिली। बता दें कि इन्हें एहतियातन 14 दिनों के सेल्फ क्वारंटाइन में रखा गया है।

-कोरोना पॉजिटिव रहे रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टीन काम पर लौट आए हैं। मंगलवार को उन्होंने राष्ट्रपति पुतिन के साथ हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में भी हिस्सा लिया।

-रूस में बढ़ते मामलों को देखते हुए अमेरिका उसे इस सप्ताह 200 वेंटीलेटर भेजेगा। 50 वेंटीलेटर की पहली खेप बुधवार को रवाना की जाएगी।

-नेपाल में कोरोना के 27 नए मामले पता चले हैं। इस तरह वहां संक्रमित मरीजों की संख्या 402 हो गई है। दो लोगों की मौत हो चुकी है।

देश           मौतें          संक्रमित

अमेरिका    92,063    1,552,140

ब्रिटेन         34,796    246,406

फ्रांस          28,239    179,927

इटली         32,007    225,886

स्पेन           27,709    278,188

ब्राजील       16,941    257,396

जर्मनी          8,123    177,289

बेल्जियम      9,108      55,791

ईरान           7,119     124,603

चीन            4,633        82,960

रूस            2,837     299,941


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.