Move to Jagran APP

रूस में फिर तेजी से बढ़ रहा कोरोना का प्रकोप, एक दिन में रिकॉर्ड 11 हजार से ज्यादा नए मामले

रूस में एक दिन में पाए गए रिकॉर्ड 11 हजार से ज्यादा नए मामले। इनमें से 4082 मामले राजधानी मॉस्को में पाए गए। इस शहर में एक दिन पहले 3537 संक्रमित पाए गए थे। मॉस्को फिर महामारी का केंद्र बनता जा रहा है।

By Nitin AroraEdited By: Published: Tue, 06 Oct 2020 08:52 PM (IST)Updated: Tue, 06 Oct 2020 08:52 PM (IST)
रूस में फिर तेजी से बढ़ रहा कोरोना का प्रकोप, एक दिन में रिकॉर्ड 11 हजार से ज्यादा नए मामले
मॉस्को फिर महामारी का केंद्र बनता जा रहा है।

मॉस्को, एजेंसियां। रूस में कोरोना महामारी का प्रकोप फिर तेज गति से बढ़ने लगा है। देश में बीते 24 घंटे के दौरान रिकॉर्ड 11 हजार से ज्यादा नए संक्रमित पाए गए। गत 11 मई के बाद नए मामलों की यह सर्वाधिक संख्या है। इससे कोरोना पीडि़तों का आंकड़ा 12 लाख 37 हजार 504 हो गया है। अब तक कुल 21 हजार 663 मरीजों की मौत हुई है।

prime article banner

रूस के कोरोना वायरस रिस्पांस सेंटर ने मंगलवार को बताया कि देश के 83 क्षेत्रों में 11 हजार 615 नए मामलों की पुष्टि की गई। इनमें से 4,082 मामले राजधानी मॉस्को में पाए गए। इस शहर में एक दिन पहले 3,537 संक्रमित पाए गए थे। मॉस्को फिर महामारी का केंद्र बनता जा रहा है। शहर के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने कहा कि राजधानी में छात्रों और बुजुर्गो को घर में ही रखे जाने की जरूरत है।

शहर में महामारी के चलते हर रोज मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। एक करोड़ 30 लाख की आबादी वाले मॉस्को में रोगियों की बढ़ती संख्या से निपटने के लिए दो अस्थायी अस्पताल भी खोले गए हैं। कंपनियों को यह आदेश भी दिया गया है कि वे अपने 30 फीसद स्टॉफ से घर से ही काम कराएं। इससे संक्रमण पर अंकुश पाने में मदद मिल सकती है। इस बीच, राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने पत्रकारों के एक सवाल पर कहा कि उन्हें सख्त लॉकडाउन लगाए जाने की योजना के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

इटली में मास्क अनिवार्य करने की तैयारी

यूरोप में पहले दौर की कोरोना महामारी का केंद्र बने इटली में नए मामलों में फिर उछाल आने लगा है। इसके मद्देनजर घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनना अनिवार्य करने की तैयारी चल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस प्रस्ताव पर सरकार गौर कर रही है। इटली में गत एक अक्टूबर से रोजाना दो हजार से ज्यादा नए केस पाए जा रहे हैं। यहां अब तक कुल तीन लाख 27 हजार से ज्यादा संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से करीब 36 हजार की मौत हुई है।

बात दुनिया में कुछ और देशों की करें तो

पोलैंड : नए मामलों में वृद्धि जारी रहने पर देश में सख्त पाबंदियां लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। यहां कुल एक लाख से ज्यादा पीडि़त मिले हैं।

पाकिस्तान : देशभर में 467 नए रोगी मिलने से संक्रमित लोगों का आंकड़ा तीन लाख 15 हजार से ज्यादा हो गया। कुल 6,523 की मौत हुई है।

श्रीलंका : संक्रमण का एक नया क्लस्टर मिला है। एक कपड़ा उत्पादन कंपनी में 103 कर्मचारी संक्रमित पाए गए। देश में कुल 3,513 संक्रमित हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.