रूस की वोल्गा नदी में नाव की टक्कर, 11 लोगों की मौत
रूस में सोमवार देर रात नाव की लकड़ी के बेड़े से टक्कर हो गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई।
By Jagran News NetworkEdited By: Published: Tue, 12 Jun 2018 08:06 PM (IST)Updated: Tue, 12 Jun 2018 08:38 PM (IST)
मॉस्को, एएफपी। रूस की वोल्गा नदी में सामान ढोने वाली नाव और लकड़ी के बेड़े में हुई टक्कर से 11 लोगों की जान चली गई। सोमवार रात हुए इस हादसे के बाद दक्षिण-पश्चिमी रूस के समीप स्थित वोल्गोग्राड शहर में रात से सुबह तक बचाव कार्य चलता रहा। बता दें कि वोल्गोग्राड इस हफ्ते शुरू हो रहे फुटबाल विश्वकप की मेजबानी कर रहे शहरों में शामिल है।
स्थानीय आपातकालीन मंत्रालय ने कहा, 'बचाव कार्य अब खत्म हो गया है। आखिरी शव भी बरामद कर लिया गया है। इस हादसे में मरने वालों की संख्या 11 है।' हादसे की जांच कर रही समिति के मुताबिक लकड़ी के बेड़े पर 16 लोग सवार थे। हालांकि, बेड़े की क्षमता केवल 12 लोग की थी। उसके पास लाइसेंस भी नहीं था। बेड़े का चालक नगर निगम का पूर्व अधिकारी था जो पहले भी इस तरह के अपराधों में दोषी पाया गया था।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें