Move to Jagran APP

पुतिन के 65वें जन्मदिन पर रूस के 80 शहरों में सत्ता विरोधी प्रदर्शन

सत्ता व भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान पुलिस ने दो सौ से ज्यादा विपक्षी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sun, 08 Oct 2017 06:35 AM (IST)Updated: Sun, 08 Oct 2017 06:35 AM (IST)
पुतिन के 65वें जन्मदिन पर रूस के 80 शहरों में सत्ता विरोधी प्रदर्शन
पुतिन के 65वें जन्मदिन पर रूस के 80 शहरों में सत्ता विरोधी प्रदर्शन

मॉस्को, एजेंसी। रूस के 80 से ज्यादा शहरों में सत्ता व भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान शनिवार को पुलिस ने दो सौ से ज्यादा विपक्षी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शनकारी जेल में बंद विपक्षी नेता एलेक्सी नेवलनी का समर्थन कर रहे हैं। खास बात यह है कि शनिवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का 65वां जन्मदिन भी था। मालूम हो कि रूस में अगले साल मार्च में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं।
मध्य मॉस्को के पुश्किन स्क्वायर पर दो हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए। क्रेमलिन और संसद की ओर मार्च कर रहे ये प्रदर्शनकारी 'रूस आजाद होगा' और 'बिना पुतिन का रूस' जैसे नारे लगा रहे थे। यहां पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया लेकिन उन पर कोई आरोप नहीं लगाया। वहीं, पुतिन के गृह नगर सेंट पीटर्सबर्ग में डे़ढ हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारी जमा हुए और पुतिन विरोधी नारे लगाए। यहां पुलिस ने 60 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।
सार्वजनिक बैठकों से संबंधित नियमों का उल्लंघन करने की वजह से एलेक्सी नेवलनी 20 दिन जेल की सजा काट रहे हैं। उन्होंने ही पुतिन के जन्मदिन पर मॉस्को और अन्य शहरों में रैलियों का आह्वान किया था। दरअसल, पुतिन पिछले करीब 18 वर्षो से रूस के राजनीतिक परिदृश्य पर छाए हुए हैं। माना जा रहा है कि अगले चुनावों में वह चौथा कार्यकाल भी हासिल कर लेंगे।

loksabha election banner

यह भी पढें: रूस के विपक्षी नेता अलेक्‍सी को 20 दिन की कैद, पुतिन को मिला बर्थडे गिफ्ट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.