विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'295 दिन जेल में बिताएं,' एलेक्सी नवलनी की विधवा ने कहा- पु्तिन का भी वही हाल हो जो मेरे पति का हुआ था

Published: Mon, 21 Oct 2024 03:17 PM (IST)

एलेक्सी नवलनी की विधवा यूलिया नवलन्या ने हाल ही में एक बयान दिया है। उन्होंने कहा “मैं एक उम्मीदवार के ...और पढ़ें

एलेक्सी नवलनी की विधवा यूलिया नवलन्या ने दी पुतिन को चुनौती (फोटो-जागरण)
एलेक्सी नवलनी की विधवा यूलिया नवलन्या ने दी पुतिन को चुनौती (फोटो-जागरण)

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। रूस के राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के धुर-विरोधी रहे विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की हाल ही में मौत हो गई थी। अब उनकी पत्नी यूलिया नवलन्या ने एक एलान किया है। मीडिया चैनल के साथ एक इंटरव्यू में, नवलन्या ने लोकतंत्र के लिए अपने पति की लड़ाई जारी रखने का दृढ़ संकल्प व्यक्त किया।

उन्होंने कहा, “मैं एक उम्मीदवार के रूप में चुनाव में भाग लूंगी। मेरे राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी व्लादिमीर पुतिन हैं। और मैं उनके शासन को जल्द से जल्द गिराने के लिए सब कुछ करूंगी।''

'जब तक पुतिन रहेंगे, तब तक नहीं लौट सकती'

उन्होंने आगे ये भी कहा कि जब तक पुतिन सत्ता में रहेंगे तब तक वह वापस नहीं लौट सकतीं। यूलिया नवलन्या ने ये भी बताया कि अपने पति की मृत्यु के बाद से उनकी साझा राजनीतिक मान्यताओं और निर्णयों ने उनके बच्चों, 23 साल की दशा और 16 साल के जखर को प्रभावित किया है। 

अमेरिका और पश्चिमी देशों में भी छाई रही नवलनी की मौत

बता दें कि नवलनी की मौत रूस के अलावा अमेरिका और पश्चिमी देशों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बीच नवलनी की विधवा पत्नी यूलिया नवलन्या ने राष्‍ट्रपति पुतिन पर अपने पति को मारने का आरोप लगाया है।

एलेक्सी नवलनी की विधवा ने उनकी मृत्यु के बाद कहा था, ''रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने उनके पति की हत्या की है। उन्होंने आगे ये भी कहा था कि वो अपने दिवंगत पति के काम को आगे बढ़ाएंगी। उन्हें इस संबंध में एक वीडियो भी जारी किया था। वीडियो में अपने आंसू रोकते हुए यूलिया नवलन्या ने कहा था, ''व्लादिमीर पुतिन ने मेरे पति एलेक्सी नवलनी को मार डाला।"

2021 में जेल गए थे एलेक्सी नवलनी

2021 में, नोविचोक नाम की एक नर्व एजेंट ने एलेक्सी नवलनी को जहर दे दिया था, जिससे बचने के बाद वो  रूस लौट आए थे, जहां उन्हें हिरासत में लिया गया था। यूलिया ने अपने इंटरव्यू में जेल में अपने पति की पीड़ा का भी जिक्र किया, उन्होंने बताया कि एलेक्सी नवलनी ने जेल में 295 दिन बिताएं हैं, उन्होंने कहा, लगभग एक साल मेरे पति ने जेल में बिताया। यूलिया नवलन्या ने आगे कहा, मैं चाहती हूं कि पुतिन का हाल भी ऐसा हो जो मेरे पति का हुआ था। साथ ही उन्होंने अपने पति की मौत पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की आलोचना की है।

यह भी पढ़ें: 'UNSC में भारत है जरूरी', रूस ने स्थायी सीट के लिए फिर किया समर्थन; जानें क्या बोले रूसी विदेश मंत्री