Move to Jagran APP

Alexei Leonov No More: अंतरिक्ष में सबसे पहले चहलकदमी करने वाले एलेक्सी लियोनोव का हुआ निधन

Alexei Leonov No More अंतरिक्ष में पहली बार चहलकदमी करने वाले रूसी अंतरिक्ष यात्री एलेक्सी लियोनोव का शुक्रवार को मॉस्को में निधन हो गया।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 07:09 PM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 07:30 PM (IST)
Alexei Leonov No More: अंतरिक्ष में सबसे पहले चहलकदमी करने वाले एलेक्सी लियोनोव का हुआ निधन
Alexei Leonov No More: अंतरिक्ष में सबसे पहले चहलकदमी करने वाले एलेक्सी लियोनोव का हुआ निधन

मास्‍को, एएफपी। Alexei Leonov No More: अंतरिक्ष में पहली बार चहलकदमी करने वाले रूसी अंतरिक्ष यात्री एलेक्सी लियोनोव का शुक्रवार को मॉस्को में निधन हो गया। 85 वर्षीय लियोनोव लंबे समय से बीमार थे। रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रॉसकॉसमॉस ने यह जानकारी दी है।

loksabha election banner

दो बार सम्मानित किया गया

लियोनोव अंतरिक्ष यात्री के अलावा लेखक और कलाकार भी थे। उन्होंने रूस की वायुसेना में भी अपनी सेवाएं दी थीं। उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान 'हीरो ऑफ द सोवियत यूनियन' से दो बार सम्मानित किया गया था। लियोनोव अंतरिक्ष में जाने वाले पहले व्यक्ति यूरी गागरिन के करीबी दोस्त भी थे।

अंतरिक्ष में 12 मिनट नौ सेकेंड तक चहलकदमी की 

गागरिन 1961 में अंतरिक्ष पहुंचे थे। इसके चार साल बाद मार्च, 1965 में वॉस्कोद 2 मिशन के तहत लियोनोव और उनके अन्य साथी पावेल बेलायेव अंतरिक्ष रवाना हुए थे। इस मिशन के दौरान 18 मार्च, 1965 को लियोनोव अंतरिक्ष यान से बाहर निकले और 12 मिनट नौ सेकेंड तक चहलकदमी की। वॉस्कोद 2 मिशन और चहलकदमी पूरी तरह सफल रही थी। लेकिन धरती पर लौटते वक्त साइबेरिया में यान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

रूसी सोयूज यान का नेतृत्व किया

लियोनोव ने जुलाई, 1975 में भेजे गए सोयूज-अपोलो अभियान (Soyuz-Apollo mission) में रूसी सोयूज यान का नेतृत्व किया था। यह अमेरिका और रूस का पहला साझा अंतरिक्ष मिशन था। उन्हें चंद्रमा पर उतरने वाले पहले सोवियत व्यक्ति के रूप में भी चुना गया था, इससे पहले कि मिशन रद्द कर दिया गया था। अपने अंतरिक्ष कैरियर के बाद लियोनोव निजी व्यवसाय में चले गए और साथ ही कई राजनीतिक पदों पर भी काम किया। लियोनोव एक कुशल लेखक भी थे, जो कई वैज्ञानिक कार्यों और जीवनी संबंधी पुस्तकों को लिखते थे। वह एक चित्रकार भी थे, जिन्होंने सैकड़ों पेंटिंग बनाईं, जिनमें से कुछ का उपयोग यूएसएसआर में डाक टिकटों पर किया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.