रूस में भीषण सड़क हादसा: तीन गाड़ियों की टक्कर से मची चीख-पुकार, 12 लोगों की मौत
शुक्रवार को रूस के उत्तरी आर्कान्गेल्स्क क्षेत्र में एक मिनीबस, कार और लकड़ी ले जा रहे ट्रक के बीच भीषण ...और पढ़ें

उत्तरी रूस में तीन वाहनों की टक्कर, 12 लोगों की मौत (सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
आर्कान्गेल्स्क हाईवे पर हुआ अब तक का सबसे भीषण हादसा
आर्कान्गेल्स्क अग्निशमन और बचाव दल का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
डिजिटल डेस्क, मॉस्को। शुक्रवार को रूस के उत्तरी आर्कान्गेल्स्क क्षेत्र में एक मिनीबस, कार और लकड़ी ले जा रहे ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए।
क्षेत्रीय अधिकारियों के हवाले से दी गई जानकारी के अनुसार मिनीबस किसी अन्य वाहन को ओवरटेक कर रही थी, तभी उसकी ट्रक से टक्कर हो गई।
राज्य समाचार एजेंसी आरआईए ने आंतरिक मंत्रालय के अधिकारियों के हवाले से बताया कि मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
