विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खामेनेई की मौत के बाद कराची स्थित अमेरिकी कॉन्सुलेट में हिंसक भीड़ ने लगाई आग, 9 प्रदर्शनकारियों की मौत

Published: Sun, 01 Mar 2026 01:04 PM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2026 02:54 PM (IST)

ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की कथित हत्या की खबर के बाद कराची में अमेरिकी दूतावास के बाहर विरोध ...और पढ़ें

HighLights

  1. खामेनेई की कथित हत्या पर कराची में विरोध प्रदर्शन।

  2. अमेरिकी दूतावास के बाहर पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी।

  3. सुरक्षा के लिए सड़कें बंद, ट्रैफिक डायवर्ट किया गया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूएस-इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की कथित हत्या की खबर फैलने के तुरंत बाद पाकिस्तान के कराची में तनाव पैदा हो गया। अमेरिकी दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, इसमें कम से कम 9 प्रदर्शनकारियों की मौत की खबर है और 32 घायल हो गए हैं।

बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी कॉन्सुलेट के आसपास लाठी डंडे लेकर जमा हो गए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके बाद लोकल पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा और चेतावनी के तौर पर गोलियां चलानी पड़ीं।

इलाके से दूर रहने की अपील

अधिकारियों ने सुल्तानाबाद को माई कोलाची से जोड़ने वाली सड़कों को कुछ समय के लिए बंद कर दिया, जबकि जिन्ना ब्रिज से ट्रैफिक को स्थिति को संभालने और और जाम लगने से रोकने के लिए I.I. चुंदरीगर रोड से भेजा गया।

अधिकारियों ने लोगों से उस इलाके से दूर रहने की अपील की है क्योंकि सुरक्षा बल विरोध प्रदर्शनों को संभाल रहे हैं और पब्लिक ऑर्डर बनाए रख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भीड़ एंट्रेंस पर तोड़-फोड़ करती और कथित तौर पर बिल्डिंग के कुछ हिस्सों में आग लगाती दिख रही है।

यह भी पढ़ें: खामेनेई की फोटो से सिगरेट जलाने वाली लड़की ने मनाया ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत का जश्न, वीडियो हो रहा वायरल