विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान: 'अपहरण कर जबरन धर्म परिवर्तन कराई गईं दो हिंदू बहनों को मिली घर लौटने की अनुमति', सिंध HC का फैसला

Published: Tue, 20 Oct 2026 11:01 PM (IST)

पाकिस्तान में अगवा और जबरन धर्म परिवर्तन कराई गईं दो नाबालिग हिंदू बहनों को सिंध हाई कोर्ट ने अपने माता-पिता के पास घर लौटने की अनुमति दे दी है।

सिंध हाई कोर्ट ने अपहरण बाद नाबालिग हिंदू लड़कियों को घर लौटने की अनुमति दी (फाइल फोटो)

सिंध हाई कोर्ट ने अपहरण बाद नाबालिग हिंदू लड़कियों को घर लौटने की अनुमति दी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सिंध हाई कोर्ट ने अगवा हिंदू बहनों को माता-पिता के पास भेजा।

  2. नाबालिगों का जबरन धर्म परिवर्तन कर उम्रदराज पुरुषों से शादी कराई।

  3. पाकिस्तान दरावर इत्तेहाद के प्रयासों से न्याय मिला।

डिजिटल डेस्क, कराची। पाकिस्तान में अगवा की गईं, जबरन इस्लाम कबूल कराई गईं और उनसे काफी उम्रदराज मुस्लिम पुरुषों से शादी करा दी गई दो नाबालिग हिंदू बहनों को सिंध हाई कोर्ट ने माता-पिता के पास घर लौटने की अनुमति दे दी है।

14 और 13 वर्ष की दो हिंदू लड़कियों का 29 अगस्त को सिंध प्रांत के टांडो अल्लाहयार स्थित इब्राहिम कालोनी में उनके घर के पास से अपहरण कर लिया गया था।

आरोप है कि उनका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया और फिर उनसे काफी उम्रदराज मुस्लिम पुरुषों से शादी करा दी गई। सिंध हाई कोर्ट की हैदराबाद पीठ ने सोमवार को उन्हें माता-पिता के पास घर लौटने की अनुमति दी।

इस मामले में दो आरोपित पुरुषों के खिलाफ एफआइआर भी दर्ज की गई है। सितंबर में बचाई गईं इन बहनों को टांडो अल्लाहयार की सत्र अदालत में तीन बार पेश किया गया था।

हिंदू समुदाय के कल्याण के लिए काम करने वाले पाकिस्तान दरावर इत्तेहाद नामक गैर-सरकारी संगठन के प्रमुख शिवा काची ने कहा कि काफी प्रयासों के बाद आखिरकार सिंध हाई कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई और अदालत ने लड़कियों को माता-पिता के साथ जाने की अनुमति दी। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)