Move to Jagran APP

पाकिस्तान ने कहा हम भी अंतरिक्ष में भेजेंगे अपना यात्री, Twitter पर हुई फजीहत

पाकिस्तान के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने कहा है कि पाकिस्तान अपने पहले यात्री को साल 2022 में अंतरिक्ष में भेजेगा।

By TaniskEdited By: Published: Fri, 26 Jul 2019 04:58 PM (IST)Updated: Fri, 26 Jul 2019 05:47 PM (IST)
पाकिस्तान ने कहा हम भी अंतरिक्ष में भेजेंगे अपना यात्री, Twitter पर हुई फजीहत
पाकिस्तान ने कहा हम भी अंतरिक्ष में भेजेंगे अपना यात्री, Twitter पर हुई फजीहत

इस्लामाबाद, एजेंसी। पाकिस्तान अपने पहले यात्री को साल 2022 में अंतरिक्ष में भेजेगा। इसके लिए चयन प्रक्रिया अगले साल शुरू होगी। इस मिशन को वो अपने दोस्त चीन की मदद से पूरा करेगा। इसकी जानकारी पाकिस्तान के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने ट्वीट करके दी। 

loksabha election banner

चौधरी ने इस ट्वीट में कहा, 'ये बताते हुए गर्व हो रहा कि पाकिस्तान के पहले अंतरिक्ष यात्री के लिए चयन प्रक्रिया फरवरी 2020 में शुरू होगी। इस दौरान 50 लोगों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। फिर इस सूची से 25 लोगों को छांटा जाएगा और 2022 में हम अपने पहले व्यक्ति को अंतरिक्ष में भेजेंगे। यह हमारे इतिहास की सबसे बड़ी अंतरिक्ष घटना होगी।' 

पाकिस्तानी वायु सेना निभाएगी अहम रोल
चौधरी ने कहा कि पाकिस्तानी वायु सेना इस चयन प्रक्रिया में अग्रणी भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि अंतिम दौर में 50 में से 10 पायलटों को प्रशिक्षित किया जाएगा और अंततः एक पायलट को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। पिछले साल पाकिस्तान ने चीन के जियुकान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से एक चीनी लॉन्ग मार्च (LM-2C) रॉकेट का इस्तेमाल करते हुए दो स्वदेश निर्मित सैटेलाइट को कक्ष में प्रक्षेपित किया था।

सैटेलाइट लॉन्च करने में लगे 50 साल  
पाकिस्तान की राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी SUPARCO (स्पेस एंड अपर एट्मोस्फीयर रिसर्च कमीशन) की स्थापना 1961 में की गई थी। इसने अपना पहला संचार सैटेलाइट 50 साल बाद चीन एयरोस्पेस एंड टेक्नोलॉजी कॉर्पोरेशन की एक सहायक कंपनी की मदद से लॉन्च किया।

फवाद चौधरी की फजीहत 
इस ट्वीट के बाद से फवाद चौधरी की काफी फजीहत हो रही है। उनके इस ट्वीट पर पाकिस्तान की पत्रकार गुल बुखारी ने रि-ट्वीट करते हुए लिखा 'क्या आप कोई उपलब्धी बता सकते हैं? अंतरिक्ष में एक पाकिस्तानी को भेजने के लिए पैसे खर्च करेंगे? अभी तक तो कोई वैज्ञानिक उपलब्धियां नहीं दिखी हैं।' इसके अलावा एक अन्य यूजर वहीद ने ट्वीट किया ' हमें इसकी जरूरत नहीं है। लोग यहां भूखे मर रहे हैं और आप लोग आवाम के पैसे को अपने ऐश ओ आराम के लिए उड़ा रहे हैं। सबसे पहले यहां से गरीबी को दूर कीजिए उसके बाद अंतरिक्ष पर भेजने की बात कीजिए।' एक अन्य यूजर ने लिखा साल 2022 का इंतज़ार करने की क्या जरूरत है। अपने देश का नाम चीन के सैटेलाइट पर लिखिए और भेज दीजिए।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.