सऊदी अरब ने रिहा किए 579 पाकिस्तानी कैदी, इमरान खान ने की थी रिहाई की गुजारिश
सऊदी अरब ने अपनी जेलों में बंद करीब 579 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा कर दिया है। पाकिस्तान के पीएम ने इन कैदियों की रिहाई की गुजारिश की थी।
इस्लामाबाद,आइएएनएस। सऊदी अरब ने अपनी जेलों में बंद करीब 579 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा कर दिया है। यह रिहाई सऊदी अरब के शाही परिवार द्वारा दी गई सजा माफी के तहत की गई है। इमरान खान ने सऊदी क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान से कैदियों की रिहाई की गुजारिश की थी। दरअसल, फरवरी में सऊदी क्राउन प्रींस फरवीर में पाकिस्तान की यात्रा पर थे। उसी दौरान इमरान खान ने उनसें कैदियों की रिहाई का आग्रह किया था। खान की अपील के बाद प्रिंस सलमान ने घोषणा की थी कि वह पाकिस्तान के करीब दो हजार कैदियों को रिहा कर देंगे।
इन मामलों में की गई थी गिरफ्तारी
जिन कैदियों को रिहा किया गया है उनमें से अधिकतर धोखाधड़ी, नशीले पदार्थो की तस्करी, अवैध तरीके से सीमा पार करने और चोरी जैसे मामलों में वहां कि जेल में कैद थे। ये सभी कैदी एक से पांच साल तक की सजा काट रहे थे।
कैदियों की रिहाई की पुष्टी
गुरुवार को ओवरसीज पाकिस्तानी फाउंडेशन के प्रबंध निदेशक आमिर शेख इसकी पुष्टि करते हुए जानकारी दी। इन कैदियों के अलावा सऊदी अरब इस साल फरवरी से लेकर अब तक लगभग चार हजार पाकिस्तानी नागरिकों वापस उनके देश भेज चुका है। इन लोगों को साऊदी अरब के अलग-अलग शहरों से गिरफ्तार किया गया था। ये सभी निर्वासन शिविरों में थे।
प्रींस सलमान से इमरान खान ने कही थी ये बात
पाकिस्तान आए क्राउन प्रींस मुहम्मद बिन सलमान से इमरान खान ने कहा था कि आपके यहां करीब तीन हजार हमारे कैंदी है और वो सभी बहुत गरीब हैं। पाकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान निशान-ए-पाक लेने के बाद शहजादे प्रींस सलमान ने कहा था कि हम पाकिस्तान को ना नहीं कह सकते हैं। जो कुछ भी हमसे हो पाएगा हम वह करेंगे। इसे के बाद उन्होंने सऊदी अरब की जेलों में बंद करीब 2,107 पाकिस्तानी कैदियों की तत्काल रिहाई का आदेश दिया था।