Move to Jagran APP

सऊदी के क्राउन प्रिंस ने एक के लिए टाला पाकिस्तान दौरा, अब कल जाएंगे; जानिए क्यों?

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अपनी प्रस्तावित पाकिस्तान यात्रा को एक दिन के लिए टाल दिया है। पहले क्राउन प्रिंस 16 फरवरी को पाकिस्तान जाने वाले थे।

By Nancy BajpaiEdited By: Published: Sat, 16 Feb 2019 11:39 AM (IST)Updated: Sat, 16 Feb 2019 11:39 AM (IST)
सऊदी के क्राउन प्रिंस ने एक के लिए टाला पाकिस्तान दौरा, अब कल जाएंगे; जानिए क्यों?
सऊदी के क्राउन प्रिंस ने एक के लिए टाला पाकिस्तान दौरा, अब कल जाएंगे; जानिए क्यों?

इस्लामाबाद, एएनआइ। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अपनी प्रस्तावित पाकिस्तान यात्रा को एक दिन के लिए टाल दिया है। पहले क्राउन प्रिंस 16 फरवरी को पाकिस्तान जाने वाले थे, लेकिन अब वे 17 फरवरी (रविवार) को इस्लामाबाद जाएंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद बदले हालात के कारण सऊदी प्रिंस ने अपनी यात्रा के कार्यक्रम में बदलाव किया है। हालांकि पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने प्रिंस सलमान की यात्रा में हुई देरी की वजह का खुलासा नहीं किया है।

loksabha election banner

Pulwama Terror Attack की सऊदी ने की निंदा

बता दें कि शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले की सऊदी अरब ने भी कड़े शब्दों में निंदा की है। सऊदी ने शुक्रवार को कहा था कि वह इस कायरतापूर्ण आतंकी कृत्य को खारिज करता है। वह आतंकवाद और चरमपंथ के खिलाफ लड़ाई में मित्र भारत गणतंत्र के साथ खड़ा है।

प्रिंस सलमान की PAK यात्रा में बदलाव

बता दें कि प्रिंस सलमान दो दिनों के लिए पाकिस्तान दौरे पर आने वाले थे, लेकिन अब उन्होंने अपनी यात्रा में बदलाव किया है। अप्रैल 2017 में क्राउन प्रिंस की जिम्मेदारी संभालने के बाद सलमान का यह पहला पाकिस्तान दौरा होगा। इस यात्रा के दौरान सऊदी क्राउन प्रिंस के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल की मौजूद होगा। जिसमें शाही परिवार के सदस्य, मंत्री और व्यापारी शामिल होंगे। क्राउन प्रिंस के आगमन से पहले पाकिस्तान की राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पुलवामा हमले में CRPF के 40 जवान शहीद

सऊदी अरब द्वारा जम्मू और कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकी हमले की कड़ी निंदा करने के बाद पाकिस्तान यात्रा के शेड्यूल में अचानक बदलाव किया गया। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए। पुलवामा हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद (JeM) ने ली है।

19 फरवरी को भारत यात्रा पर आएंगे प्रिंस सलमान

बता दें कि पाकिस्तान की यात्रा खत्मकर प्रिंस सलमान 19 फरवरी से दो दिनों की भारत यात्रा पर आएंगे। भारत के लिए भी यह उनका पहला दौरा होगा। क्राउन प्रिंस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत आने का न्योता दिया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.