पाकिस्तानी लड़के ने इमरान की सरकार को लगाई लताड़; भारत को बताया बेहतर, देखें Video
Social Media पर इस पाकिस्तानी लड़के का Video Viral हो गया है। यह Video पाकिस्तानी जनता के बीच भी काफी लोकप्रिय हो रहा है।
इस्लामाबाद, एएनआइ। कंगाल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के कश्मीर को लेकर बौराने से पाकिस्तानी आवाम परेशान है। एक पाकिस्तानी लड़के ने अपने पीएम खान को नसीहत देते हुए कहा कि भारत ने दुनिया को अपनी अर्थव्यवस्था से प्रभावित किया है। पाकिस्तान इस मामले में भारत के मुकाबले कहीं नहीं टिकता है। पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे को तभी सुलझा सकता है जब वह भारत के मुकाबले अपनी अर्थव्यवस्था को सुधार ले।
सोशल मीडिया पर इस पाकिस्तानी लड़के का वीडियो वायरल हो गया है। यह वीडियो पाकिस्तानी जनता के बीच भी काफी लोकप्रिय हो गया है। पाकिस्तान सरकार की ओर से बुलाए गए कश्मीर ऑवर के फ्लॉप शो साबित होने के बाद एक पाकिस्तानी लड़के ने पाक सरकार को आइना दिखाते हुए कहा कि कश्मीर, बलूचिस्तान और FATA के मुद्दे तभी सुलझाए जा सकेंगे जब पाकिस्तान अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा। साथ ही भारत की तरह अंतरराष्ट्रीय समुदाय में अपना एक मुकाम बनाएगा।
یہ بچہ عمران خان اینڈ کمپنی سے زیادہ باشعور ہے، پاکستان کا اصل مسئلہ کیا ہے یہ بہترجانتاہے،اقوام متحدہ کو یہ بچہ شاہ محمودقریشی سے بہتر جانتاہے
یہ بچہ پاکستان کےنیشنلTvپر بیٹھ کر لاکھوں روپےتنخواہ لیکرعوام کو گمراہ کرنے والوں سےزیادہ باشعور ہے،یہ بچہ پاکستان کا نام روشن کرے گا pic.twitter.com/q34Oex9NDD — Ahmed Waqar Bibi (@Ahmed_WB) August 31, 2019
लड़के ने कहा कि व्यापार जगत में भारतीय लॉबी ने पूरी दुनिया को अपने साथ कर लिया है। भारतीय अर्थव्यवस्था के मुकाबले में पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था कहीं नहीं टिकती है। इसलिए जब तक भारत को आर्थिक रूप से पाकिस्तान मात नहीं देता, तब तक कश्मीर मुद्दे का हल नहीं हो सकता है। दुनिया कभी भी अपने हितों को ताक पर रखकर भारत से अपने संबंधों को खराब नहीं करेगी। इसलिए बेहतर है कि पाकिस्तान अपनी अर्थव्यवस्था पर ध्यान दे। इससे ही कश्मीर, बलूचिस्तान और FATA जैसे मुद्दे सुलझेंगे।
पाक के प्रसिद्ध कवि ने भी इमरान खान को बताया नाकाम
इसी तरह पाकिस्तान के प्रसिद्ध कवि फरहत अब्बास शाह ने देश के हालात और खराब करने पर इमरान खान की एक कविता के जरिए कड़ी आलोचना की। उन्होंने पाकिस्तानी टीवी चैनल लाहौर टीवी पर कहा कि इमरान बतौर प्रधानमंत्री पूरी तरह से नाकाम रहे हैं। देश के हालात बेहद खराब हो चुके हैं। उनकी नीतियों ने पाकिस्तानी आवाम को भिखारी बना दिया है। वह सत्ता में रहने के लायक नहीं हैं। उनको पता नहीं है कि आवाम किस तरह से गरीबी, भ्रष्टाचार और अन्याय का सामना कर रही है। यह वीडियो भी वायरल हो गया है।
इसे भी पढ़ें: Jammu and kashmir: अनुच्छेद 370 पर आतंकियों और कश्मीरियों में पोस्टर वार, जानें- क्या लिखा है
इसे भी पढ़ें: VIDEO: मालदीव की संसद में पाकिस्तान की बेइज्जती, कश्मीर मुद्दा उठाने पर भारत ने लगाई लताड़