विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुलाम जम्मू कश्मीर के राष्ट्रपति पद के लिए पीएमएल-एन के उम्मीदवार बने नजीब नकी खान

Published: Wed, 16 Sep 2026 11:34 PM (IST)

सत्ताधारी पीएमएल-एन ने गुलाम जम्मू कश्मीर के राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डॉ. नजीब नकी खान को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

पीएमएल-एन ने गुलाम जम्मू कश्मीर राष्ट्रपति पद के लिए नजीब नकी खान को चुना

पीएमएल-एन ने गुलाम जम्मू कश्मीर राष्ट्रपति पद के लिए नजीब नकी खान को चुना

HighLights

  1. पीएमएल-एन ने गुलाम जम्मू कश्मीर राष्ट्रपति पद के लिए नकी खान को चुना

  2. राष्ट्रपति चुनाव 24 सितंबर को होगा, उसी दिन मतगणना भी

  3. स्पष्ट बहुमत के कारण नकी खान की जीत लगभग निश्चित

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। सत्ताधारी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने बुधवार को गुलाम जम्मू कश्मीर के राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डॉ. नजीब नकी खान को अपना उम्मीदवार घोषित किया। यह चुनाव 24 सितंबर को होगा और उसी दिन वोटों की गिनती भी की जाएगी।

पंजाब की वरिष्ठ मंत्री मरियम औरंगजेब ने कहा, 'पीएमएल-एन के अध्यक्ष नवाज शरीफ ने नकी को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया है और उन्हें इस पद के लिए अपने नामिनेशन पेपर जमा करने का निर्देश दिया है।' खान के चुनाव जीतने की पूरी संभावना है, क्योंकि हाल ही में चुनी गई असेंबली में पीएमएल-एन के पास स्पष्ट बहुमत है।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)