विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का नया लुक, यूजर्स बोले- 'यूनिफॉर्म नहीं, प्लेन ठीक करो'

Published: Mon, 21 Sep 2026 03:49 PM (IST)

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) ने अपनी छवि सुधारने के लिए क्रू के लिए नई यूनिफॉर्म पेश की है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसका जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है।

पाकिस्तान की PIA ने बदली यूनिफॉर्म। (PIA /FB)

पाकिस्तान की PIA ने बदली यूनिफॉर्म। (PIA /FB)

HighLights

  1. PIA ने क्रू के लिए नई यूनिफॉर्म पेश की।

  2. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जमकर मजाक उड़ाया।

  3. वित्तीय संकट के बीच प्लेन सुधारने की सलाह।

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंन ने अपनी इमेज बदलने के लिए क्रू के लिए नई यूनिफॉर्म पेश की है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसका जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। यूजर्स आर्थिक तंगी से जूझ रही एयरलाइन की वित्तीय मुश्किलों की ओर इशारा कर रहे हैं।

ये यूनिफॉर्म तब आई हैं जब PIA ने अपने बेड़े में तीन नए प्लेन शामिल किए हैं, साथ ही जेट फ्यूल की बढ़ती कीमतों की भरपाई के लिए यात्रियों को मिलने वाली छूट खत्म कर दी है और फ्लाइट की संख्या कम कर दी है। एयरलाइन ने ईरान के साथ अमेरिका-इजरायल संघर्ष से जुड़ी वैश्विक सप्लाई में रुकावटों के कारण कई इंटरनेशनल रूट भी बंद कर दिए हैं।

इस महीने की शरुआत में एक कार्यक्रम में यूनिफॉर्म पेश की गई। PIA ने बताया कि इन डिजाइनों के लिए पाकिस्तान के जाने-माने डिजाइनरों से सुझाव लिए गए हैं, जिनमें महीन खान, दीपक और फहाद, जेनरेशन, इस्माइल फरीद, मुनीब नवाज, दीपक परवानी, फराज मनन, आमिर अदनान, HSY और नोमी अंसारी शामिल हैं।

नई यूनिफॉर्म में दो अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल

डिजाइनरों ने नई यूनिफॉर्म में दो अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल किया है, जिनमें गहरा फॉरेस्ट ग्रीन और हल्का ग्रे-ब्लू। पुरुषों की यूनिफॉर्म में अच्छी तरह फिट होने वाली जैकेट के साथ ट्राउजर और पैटर्न वाली टाई शामिल थी, जबकि महिलाओं ने मैचिंग ट्राउजर के ऊपर फिटेड वेस्टकोट पहना था, जिसके साथ सुंदर स्कार्फ और मैचिंग कैप भी थीं।

सोशल मीडिया पर उड़ा रहा मजाक

फ्लाइट क्रू की यूनिफॉर्म को एक दशक बाद बदला गया है, लेकिन यूजर्स ने यूनिफॉर्म के बारे में अपनी राय बेबाकी से रखी है।

PIA की फेसबुक पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया कि यूनिफॉर्म को और बेहतर बनाया जा सकता है। साथ ही, एमिरेट्स की तरह अंतरराष्ट्रीय लोगों को भी नौकरी पर रखें।

एक और यूजर ने कहा कि क्रू की यूनिफॉर्म को फिर से डिजाइन करने से पहले प्लेन, सर्विस की क्वालिटी, कस्टमर के अनुभव और स्टाफ की प्रोफेशनलिज्म को बेहतर बनाने पर ध्यान दें।

कुछ लोगों का कहना था कि एयरलाइन को यूनिफॉर्म के बजाय स्टाफ की सोच बदलने पर ध्यान देना चाहिए।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के तीन ठिकानों पर की एयरस्ट्राइक, 28 लोगों के मारे जाने का दावा