विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मिडिल ईस्ट में जंग का असर, पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमत में उछाल, अब कितना है रेट?

Published: Sat, 07 Mar 2026 04:17 PM (IST)

अमेरिका-ईरान तनाव के कारण पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है। पाकिस्तानी सरकार ने एक ...और पढ़ें

पाकिस्तान में 55 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल (फोटो-रॉयटर्स)

पाकिस्तान में 55 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल (फोटो-रॉयटर्स)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर पाकिस्तान पर देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान में रातों-रात पेट्रोल और डीजल की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है।

पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल की कीमत में प्रति लीटर 55 पाकिस्तानी रुपया की बढ़ोतरी हुई है। पाकिस्तान मे पेट्रोल और डीजल की कीमत में यह अब तक की सबसे बड़ी बढ़त है।

Oil Crisis in Pakistan Petrol price hike (1)

पाकिस्तान में 55 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

पाकिस्तानी न्यूज पोर्टल The Dawn की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पेट्रोलियम मिनिस्टर अली परवेज मलिक, डिप्टी प्राइम मिनिस्टर और फॉरेन मिनिस्टर इशाक डार के साथ फाइनेंस मिनिस्टर मुहम्मद औरंगजेब ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की घोषणा की।

पेट्रोलियम मिनिस्टर अली परवेज मलिक ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस लोगों को यह भी भरोसा दिलाने की कोशिश की कि हमारे पास काफी पेट्रोलियम रिजर्व है।

Oil Crisis in Pakistan Petrol price hike (2)

पाकिस्तान में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के नए दाम?

पाकिस्तान में कीमतों में बढ़ोतरी के बाद 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 321.17 रुपये हो गई है। इसके साथ ही 1 लीटर डीजल का रेट 335.86 रुपये हो गया है।

पाकिस्तान पूरी तरह कच्चे तेल के लिए आयात पर निर्भर है। होर्मुज स्ट्रेट का रास्ता प्रभावित होने से पाकिस्तान में तेल की आपूर्ति रुक गई है।

पेट्रोल पंप पर लगी लंबी कतारें

ईरान और अमेरिका के बीच संघर्ष के दौरान पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल को लेकर लोगों के बीच डर पैदा हो गया है। पाकिस्तान में पेट्रोल पंप पर लंबी कतारें नजर आ रही हैं।

Oil Crisis in Pakistan Petrol price hike (3)

यह भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट में टेंशन के बीच भारत-चीन के ऑटो सेक्टर पर संकट, अरबों डॉलर का हो सकता है नुकसान

यह भी पढ़ें- 'पड़ोसी देशों पर तब तक हमला नहीं करेंगे जब तक...', माफी मांगने के साथ ईरान के राष्ट्रपति ने दी धमकी