विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान में इमरान खान के खिलाफ देशभर में 4 जुलाई से आंदोलन, पीडीएम ने की घोषणा

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By:
Published: Sun, 30 May 2021 03:45 PM (IST)

रहमान ने बताया कि इस संबंध में गठबंधन के सभी दलों के साथ बैठक कर ली गई है। बैठक में ...और पढ़ें

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की फाइल फोटो
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की फाइल फोटो

इस्लामाबाद, एएनआइ। विपक्ष के ग्यारह राजनीतिक दलों के गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) ने इमरान के खिलाफ अगले चरण के आंदोलन की घोषणा कर दी है। आंदोलन की शुरूआत स्वात जिले से 4 जुलाई को होगी। पीडीएम के संयोजक फजलुर रहमान ने बताया कि स्वात में 4 जुलाई को एक बड़े प्रदर्शन के बाद कराची, इस्लामाबाद व अन्य शहरों में भी प्रदर्शन किए जाएंगे।

रहमान ने बताया कि इस संबंध में गठबंधन के सभी दलों के साथ बैठक कर ली गई है। बैठक में ईवीएम से चुनाव कराने की कोशिशों को भी धांधली माना गया है। विपक्षी गठबंधन ने ईवीएम से चुनाव कराने की योजना को सिरे से खारिज कर दिया है।

पाक में पत्रकार पर हमले में आइएसआइ बैकफुट पर

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में स्वतंत्र पत्रकार असद अली तूर पर जानलेवा हमले के कारण विदेश में हो रही आलोचना के बाद खुफिया एजेंसी आइएसआइ बैकफुट पर आ गई है। एजेंसी ने सफाई देते हुए कहा है कि यह उसको बदनाम करने की सुनियोजित साजिश है। पत्रकार तूर ने बताया था कि हमलावरों ने कहा था कि वह आइएसआइ से हैं। पाक के पत्रकारों ने कहा है कि अब तूर की आवाज बंद करने की कोशिश की जा रही है।