Move to Jagran APP

भारतीय गीत गाने पर पाकिस्तानी महिला सुरक्षा बल कर्मी दंडित, दी गई यह सजा

पाकिस्तानी महिला देश का ध्वज युक्त कैप पहनते समय भारतीय गीत गुनगुना रही थी। जिसके बाद उसे दंडित किया गया।

By Arti YadavEdited By: Published: Tue, 04 Sep 2018 07:49 AM (IST)Updated: Tue, 04 Sep 2018 11:05 AM (IST)
भारतीय गीत गाने पर पाकिस्तानी महिला सुरक्षा बल कर्मी दंडित, दी गई यह सजा
भारतीय गीत गाने पर पाकिस्तानी महिला सुरक्षा बल कर्मी दंडित, दी गई यह सजा
लाहौर (प्रेट्र)। पाकिस्तान हवाई अड्डा सुरक्षा बल ने सोमवार को अपनी एक महिला कर्मचारी को दंडित किया। यह कर्मचारी देश का ध्वज युक्त कैप पहनते समय भारतीय गीत गुनगुना रही थी। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया जिसके बाद अधिकारियों ने मामले की जांच का आदेश दिया।

हवाई अड्डा सुरक्षा बल ने 25 वर्षीय महिला कर्मचारी की वेतन वृद्धि एवं सुविधाएं दो साल के लिए रोक दी हैं। अधिकारियों ने उसे भविष्य में इस तरह का उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। बल प्रशासन ने अपने कर्मचारियों को सोशल मीडिया पर विवादित गतिविधियों में शामिल नहीं होने को कहा है।

loksabha election banner

अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर आलोचना होने के बाद यह कदम उठाया है। कर्मचारी लाहौर से करीब 100 किलोमीटर दूर स्थित सिआलकोट हवाई अड्डे पर पिछले दो साल से कार्यरत हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.