विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Wild Poliovirus: पाकिस्तान में वाइल्ड पोलियो वायरस का कहर, एक महीने में मिले 28 नए केस; स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

By Agency Edited By: Mohd Faisal
Published: Sun, 04 Feb 2024 12:02 PM (IST)

Wild Poliovirus पाकिस्तान में वाइल्ड पोलियो वायरस के नए मामले सामने आए हैं। डॉन की खबर के अनुसार जनवरी में ...और पढ़ें

Wild Poliovirus: पाकिस्तान में वाइल्ड पोलियो वायरस का कहर, एक महीने में मिले 28 नए केस (फाइल फोटो)
Wild Poliovirus: पाकिस्तान में वाइल्ड पोलियो वायरस का कहर, एक महीने में मिले 28 नए केस (फाइल फोटो)

HighLights

  1. वाइल्ड पोलियो वायरस के नए मामलों से मचा हड़कंप।
  2. पाकिस्तान के 19 जिलों से 28 नए मामले मिले।

एएनआई, इस्लामाबाद। पाकिस्तान में वाइल्ड पोलियो वायरस के नए मामले सामने आए हैं। डॉन की खबर के अनुसार, जनवरी में पाकिस्तान के 19 जिलों से 28 सैंपल को लिया गया था, जबकि दिसंबर में क्वेटा और खुजदार से दो सैंपल लिए गए थे। ये सभी मामले पॉजिटिव मिले हैं।

इन जिलों में हुई वायरस की पुष्टि

राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान के एक अधिकारी के अनुसार, क्वेटा और कराची पूर्व में चार नमूने, पेशावर, कराची दक्षिण, कराची केमारी से दो-दो नमूने। इसके अलावा हैदराबाद, पिशिन, केच, नसीराबाद, डीजी खान, रावलपिंडी और लाहौर से 2 जनवरी से 16 जनवरी के बीच ये नमूने एकत्र किए गए थे। यहां मिले सभी नमूनों में वाइल्ड पोलियो वायरस की पुष्टि हुई है।

जनवरी 2024 में 28 पॉजिटिव केस मिले

अधिकारी ने कहा कि जनवरी 2024 में 28 पॉजिटिव केस मिले हैं। इससे पहले साल 2023 में वाइल्ड पोलियो वायरस के 126 मामले मिले थे। पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री नदीम जान ने कहा कि पिछले साल 126 पॉजिटिव नमूनों में से 120 मामलों में वायरस की पुष्टि हुई थी।

2024 के अंत तक पोलियो को खत्म करने का रखा लक्ष्य

स्वास्थ्य सचिव इफ्तिखार अली शालवानी ने कहा कि पाकिस्तान इस वायरस को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस साल के अंत तक इसको खत्म करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि बच्चों को इस लकवाग्रस्त बीमारी से बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हम पाकिस्तान में पोलियो को खत्म करने के लिए अपने सभी प्रयास जारी रखेंगे।एएनआई, इस्लामाबाद। पाकिस्तान में वाइल्ड पोलियो वायरस के नए मामले सामने आए हैं। डॉन की खबर के अनुसार, जनवरी में पाकिस्तान के 19 जिलों से 28 सैंपल को लिया गया था, जबकि दिसंबर में क्वेटा और खुजदार से दो सैंपल लिए गए थे। ये सभी मामले पॉजिटिव मिले हैं।

इन जिलों में हुई वायरस की पुष्टि

राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान के एक अधिकारी के अनुसार, क्वेटा और कराची पूर्व में चार नमूने, पेशावर, कराची दक्षिण, कराची केमारी से दो-दो नमूने। इसके अलावा हैदराबाद, पिशिन, केच, नसीराबाद, डीजी खान, रावलपिंडी और लाहौर से 2 जनवरी से 16 जनवरी के बीच ये नमूने एकत्र किए गए थे। यहां मिले सभी नमूनों में वाइल्ड पोलियो वायरस की पुष्टि हुई है।

जनवरी 2024 में 28 पॉजिटिव केस मिले

अधिकारी ने कहा कि जनवरी 2024 में 28 पॉजिटिव केस मिले हैं। इससे पहले साल 2023 में वाइल्ड पोलियो वायरस के 126 मामले मिले थे। पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री नदीम जान ने कहा कि पिछले साल 126 पॉजिटिव नमूनों में से 120 मामलों में वायरस की पुष्टि हुई थी।

यह भी पढ़ें- Afghanistan Travel Advise: यूके ने अपने नागरिकों को दी सलाह, न करें अफगानिस्‍तान की यात्रा, आतंकी हमले की जताई संभावना

2024 के अंत तक पोलियो को खत्म करने का रखा लक्ष्य

स्वास्थ्य सचिव इफ्तिखार अली शालवानी ने कहा कि पाकिस्तान इस वायरस को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस साल के अंत तक इसको खत्म करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि बच्चों को इस लकवाग्रस्त बीमारी से बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हम पाकिस्तान में पोलियो को खत्म करने के लिए अपने सभी प्रयास जारी रखेंगे।

यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान में महिलाओं का जीवन बना नर्क, तालिबान की कैद में मिल रही यातनाएं; UN ने रिपोर्ट में जताई चिंता