विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान में बेकाबू हुई हिंसा, जुलाई से सितंबर के बीच मौतों में 83 प्रतिशथ का भारी इजाफा; CRSS रिपोर्ट में खुलासा

Published: Fri, 02 Oct 2026 07:20 PM (IST)

पाकिस्तान में जुलाई से सितंबर के बीच हिंसा से जुड़ी मौतों में 83% की भारी वृद्धि दर्ज की गई है, ...और पढ़ें

पाकिस्तान में जुलाई से सितंबर में हिंसा से जुड़ी मौतें 83 प्रतिशत बढ़ीं (फोटो-पीटीआई)

पाकिस्तान में जुलाई से सितंबर में हिंसा से जुड़ी मौतें 83 प्रतिशत बढ़ीं (फोटो-पीटीआई)

HighLights

  1. जुलाई-सितंबर में हिंसा से जुड़ी मौतों में 83% वृद्धि।

  2. बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा सबसे अधिक प्रभावित प्रांत।

  3. CRSS रिपोर्ट ने कुल 1415 मौतों की जानकारी दी।

डिजिटल डेस्क, पेशावर। पाकिस्तान में बढ़ती अराजकता और हिंसा से मौतों में बेतहाशा बढ़ोतरी का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि पड़ोसी इस्लामिक देश में जुलाई से सितंबर के बीच हिंसा से जुड़ी मौतों में 83 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसमें बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा देश के सबसे अधिक प्रभावित प्रांत के रूप में उभरे हैं।

सेंटर फॉर रिसर्च एंड सिक्योरिटी स्टडीज (सीआरएसएस) ने बताया कि बलूचिस्तान में मौतों की संख्या तीन गुना से अधिक हो गई और इस अशांत प्रांत ने राष्ट्रीय वृद्धि का लगभग 88 प्रतिशत हिस्सा लिया। बलूचिस्तान व खैबर पख्तूनख्वा (केपीके) हिंसा के केंद्र बने रहे, जिन्होंने सभी मौतों का 98 प्रतिशत हिस्सा साझा किया।

बलूचिस्तान में 829 मौतें दर्ज की गईं, जो राष्ट्रीय कुल का 59 प्रतिशत है, जबकि केपीके में 556 मौतें हुईं, जो 39 प्रतिशत से अधिक हैं।

रिपोर्ट में जुलाई से सितंबर के बीच आतंकी हमलों व आतंकवाद-रोधी अभियानों में 385 घटनाओं में नागरिकों, सुरक्षा कर्मियों और अपराधियों के बीच 1,415 मौतें और 558 घायल होने की जानकारी दी गई है। बलूचिस्तान में 186 हिंसक घटनाएं दर्ज की गईं, जो राष्ट्रीय कुल का 48 प्रतिशत से अधिक है, जबकि केपीके में 173 घटनाएं हुईं, जो लगभग 45 प्रतिशत हैं।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)