विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pakistan: आतंकी हमले से फिर दहला पाकिस्तान, 16 जवानों की मौत; आठ घायल

By Agency Edited By: Sachin Pandey
Published: Sat, 21 Dec 2024 05:33 PM (IST)

Pakistan Terrorist attack पाकिस्तान एक बार फिर आतंकी घटना का शिकार हुआ है। आतंकियों ने शनिवार तड़के उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के ...और पढ़ें

पाक में हाल के दिनों में आतंकी घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। (File Image)
पाक में हाल के दिनों में आतंकी घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। (File Image)

HighLights

  1. उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में आतंकियों ने सुरक्षा चौकी को बनाया निशाना।
  2. ऑपरेशन चलाकर दो आतंकियों को मार गिराने के कुछ दिनों बाद हुआ बड़ा हमला।

पीटीआई, पेशावर। पाकिस्तान में एक बार फिर आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने एक सुरक्षा चौकी को निशाना बनाया है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सुरक्षा सूत्रों के हवाले से बताया कि शनिवार तड़के उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक सुरक्षा चौकी पर आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें 16 सैनिक मारे गए और आठ अन्य घायल हो गए।

सूत्रों ने एजेंसी को बताया कि आतंकवादियों ने अफगानिस्तान की सीमा से लगे दक्षिण वजीरिस्तान जिले के माकेन में लिटा सार चौकी पर हमला किया। यह पिछले कुछ महीनों में सुरक्षा बलों पर सबसे बड़े हमलों में से एक है। यह हमला पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा उसी जिले के सरोघा इलाके में खुफिया सूचना पर आधारित अभियान में दो आतंकवादियों को मार गिराने के कुछ दिनों बाद हुआ है।

एक दशक से बनी हुई है समस्या

कानून प्रवर्तन कर्मियों ने आतंकवादियों की कथित मौजूदगी पर कार्रवाई की और दो आतंकवादियों को मार गिराया, जबकि दिसंबर के पहले सप्ताह में अभियान में दो आतंकवादियों को पकड़ा गया। दक्षिण वजीरिस्तान सात अर्ध-स्वायत्त आदिवासी क्षेत्रों में से एक है, जहां सेना एक दशक से अधिक समय से प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े आतंकवादियों से जूझ रही है।

(इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।)