Move to Jagran APP

पाकिस्तान का आरोप सीजफायर उल्लंघन में भारत ने की वृद्धि, भारतीय राजनयिक को बुलाया

पाकिस्तान ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा है कि 2017 के बाद से लगातार भारत ने सीजफायर के उल्लंघन में वृद्धि की है। इस सिलसिले में पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिक को तलब किया है।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Mon, 29 Jul 2019 04:01 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jul 2019 04:01 PM (IST)
पाकिस्तान का आरोप सीजफायर उल्लंघन में भारत ने की वृद्धि, भारतीय राजनयिक को बुलाया
पाकिस्तान का आरोप सीजफायर उल्लंघन में भारत ने की वृद्धि, भारतीय राजनयिक को बुलाया

इस्लामाबाद,एजेंसी। पाकिस्तान ने सोमवार को भारत के उप उच्चायुक्त को तलब किया है। दरअसल, पाकिस्तान का आरोप है कि नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन" किया गया है। इस दौरान एक महिला की मृत्यु भी हो गई जिसकी पाकिस्तान ने निंदा की है। 

loksabha election banner

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता और महानिदेशक दक्षिण एशिया और सार्क मोहम्मद फैसल ने एक बयान में कहा कि ने गौरव अहलूवालिया को तलब किया और भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा नियंत्रण रेखा पर किए गए सीजफायर उल्लंघन की निंदा कि गई है। रविवार को नेजापीर सेक्टर में फायरिंग में मंधार गांव में महिला की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि उसी दिन, एलओसी के पास कैलासर सेक्टर में गोलीबारी में एक अन्य नागरिक घायल हो गया। फैसल ने कहा कि नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना भारी हथियारों के साथ नागरिक आबादी वाले क्षेत्रों को लगातार निशाना बना रही है। उन्होंने कहा कि भारत द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन में वर्ष 2017 से वृद्धि जारी है। पाकिस्तान ने आरोप लगाया  कि भारतीय बलों ने 1970 संघर्ष विराम का उल्लंघन किए थे। बयान में आगे कहा गया है कि भारत द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए खतरा है।

पाकिस्तान की फायरिंग में  दस दिन की बच्ची की मौत 
गौरतलब है कि पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। पाकिस्तान की और से की गई गोलाबारी में जम्मू संभाग के जिला पुंछ में एक महिला, दस दिन की बच्ची सहित तीन लोग घायल हो गए थे। घायल हुई दस दिन की बच्ची ने ,सोमवार सुबह दम तोड़ दिया।  उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पुंछ में भर्ती कराया गया था।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.