विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विदेशी मुद्रा की कमी से जूझ रहा कंगाल पाकिस्तान, चीनी कर्ज भुगतान के लिए 1.8 अरब डॉलर की व्यवस्था में जुटा

By Agency Edited By: Anurag Gupta
Published: Thu, 29 Feb 2024 11:53 PM (IST)

विदेशी मुद्रा की कमी से जूझ रहे पाकिस्तान में अब कर्ज उतारने का संकट खड़ा हो गया है। वित्त मंत्रालय ...और पढ़ें

विदेशी मुद्रा की कमी से जूझ रहा कंगाल पाकिस्तान (फाइल फोटो)
विदेशी मुद्रा की कमी से जूझ रहा कंगाल पाकिस्तान (फाइल फोटो)

आईएएनएस, कराची। विदेशी मुद्रा की कमी से जूझ रहे पाकिस्तान में अब कर्ज उतारने का संकट खड़ा हो गया है। डॉन समाचारपत्र के अनुसार, स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान मार्च में चीनी कर्ज भुगतान के लिए 1.8 अरब डॉलर की व्यवस्था करने में जुटा है। वित्त मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि सरकार ने अभी तक चीन को भुगतान करने के लिए बैंक को 1.8 अरब डॉलर के बराबर की स्थानीय मुद्रा नहीं दी है। 

बैंक को कितनी मुद्रा दी गई?

डॉन के अनुसार, सूत्रों ने कहा कि 80 करोड़ डॉलर के बदले स्थानीय मुद्रा प्रदान की गई है, लेकिन पाकिस्तान केंद्रीय बैंक इस राशि को देश से बाहर भेजना नहीं चाहता है। विनिमय दर में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान विदेशी मुद्रा भंडार को आठ अरब डॉलर बनाए रखने के प्रयास में जुटा है, लेकिन कई ऋणों के भुगतान के साथ ही कई अन्य बकाया कतार में हैं। ऐसे में चीनी कर्ज के भुगतान के लिए 1.8 अरब डालर जुटाना आसान नहीं है।

यह भी पढ़ें: Pakistan में हंगामे के बीच सांसदों ने ली शपथ, इस दिन हो सकता है प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव

यह भी पढ़ें: कौन है UN में बदहाल PAK को जमकर सुनाने वाली भारत की बहादुर बेटी? तुर्किये को भी दिखाया आईना