Move to Jagran APP

पाकिस्तान 2022 में चीन के साथ मिलकर भेजेगा पहला अंतरिक्ष यात्री

तमाम समस्याओं से जूझ रहा पाकिस्तान 2022 में अपना पहला यात्री अंतरिक्ष में भेजने की योजना बना रहा है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Thu, 25 Oct 2018 11:18 PM (IST)Updated: Thu, 25 Oct 2018 11:18 PM (IST)
पाकिस्तान 2022 में चीन के साथ मिलकर भेजेगा पहला अंतरिक्ष यात्री
पाकिस्तान 2022 में चीन के साथ मिलकर भेजेगा पहला अंतरिक्ष यात्री

इस्लामाबाद, प्रेट्र। तमाम समस्याओं से जूझ रहा पाकिस्तान 2022 में अपना पहला यात्री अंतरिक्ष में भेजने की योजना बना रहा है। यह कार्य वह अपने सदाबहार मित्र चीन के साथ मिलकर करेगा। अर्थात चीन के अंतरिक्ष यान से पाकिस्तानी यात्री अंतरिक्ष में जाएगा।

loksabha election banner

यह जानकारी पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने दी है। उल्लेखनीय है कि 2022 में ही भारत ने अपने अंतरिक्ष यान से पहले भारतीय को अंतरिक्ष में भेजने की योजना बनाई है। ऐसा करके भारत अपने बूते अंतरिक्ष में पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। बाकी के देश अमेरिका, रूस और चीन हैं।

 फवाद चौधरी के मुताबिक अंतरिक्ष यात्रा की बाबत पाकिस्तान स्पेस एंड अपर एटमॉस्फियर रिसर्च कमीशन और चीन की कंपनी के बीच समझौता हुआ है।

अंतरिक्ष की ओर पाकिस्तान के बढ़ते कदमों का ही परिणाम है कि इसी साल उसने अपने दो स्वदेशी उपग्रह अंतरिक्ष में छोड़े हैं। उसने यह कार्य चीन में उसके लांचिंग वेहिकिल के जरिये किया। इनमें एक रिमोट सेंसिंग सेटेलाइट है और दूसरा जमीनी गतिविधियों पर नजर रखने वाला है। इससे भारतीय सीमा की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.