विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दो दशक बाद मनेगा वसंत महोत्सव, सार्वजनिक छुट्टियों की घोषणा

Published: Wed, 04 Feb 2026 11:51 PM (IST)

पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने दो दशकों के बाद मनाए जा रहे प्रतिष्ठित वसंत महोत्सव के उपलक्ष्य में छह और ...और पढ़ें

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दो दशक बाद मनेगा वसंत महोत्सव (फोटो- एक्स)

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दो दशक बाद मनेगा वसंत महोत्सव (फोटो- एक्स)

HighLights

  1. सीएम ने कहा कि वसंत की परंपरा 1250 से चली आ रही है

  2. वसंत ने हजारों करोड़ रुपये की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया है

पीटीआई, लाहौर। पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने दो दशकों के बाद मनाए जा रहे प्रतिष्ठित वसंत महोत्सव के उपलक्ष्य में छह और सात फरवरी को सार्वजनिक छुट्टियों की घोषणा की है। इस संबंध में एक अधिसूचना मंगलवार को पंजाब सरकार ने जारी की जिसकी अध्यक्षता मरियम नवाज ने की।

सीएम मरियम नवाज ने मीडिया से कहा कि वसंत पाकिस्तान की अच्छी छवि को पुनर्जीवित करेगा। वह पंजाब की संस्कृति को फिर से साकार करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

सीएम ने कहा कि वसंत की परंपरा 1250 से चली आ रही है, और यह महोत्सव वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। इस दिन पीले रंग की रौनक होगी क्योंकि पीला जीवन के भूमि पर लौटने का प्रतीक है। यह पंजाब में जीवन का लौटना है।

उन्होंने बताया कि पंजाब को एक लंबा वीकेंड मिलेगा जिसमें 5 फरवरी को कश्मीर दिवस, 6 को वसंत की प्रांतीय छुट्टी व उसके बाद शनिवार और रविवार शामिल हैं। वसंत ने हजारों करोड़ रुपये की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया है, जिससे पतंग निर्माताओं, होटलों व रेस्तरां को लाभ हुआ है।