विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान में इमरान खान के समर्थकों पर कार्रवाई, विरोध प्रदर्शन से पहले 150 से अधिक PTI नेता व कार्यकर्ता गिरफ्तार

Published: Fri, 25 Sep 2026 09:01 PM (IST)

पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी पीटीआई के 27 सितंबर को प्रस्तावित मार्च से पहले पुलिस ने कार्रवाई तेज कर ...और पढ़ें

पाकिस्तान में पीटीआई कार्यकर्ताओं पर बड़ी कार्रवाई

पाकिस्तान में पीटीआई कार्यकर्ताओं पर बड़ी कार्रवाई

HighLights

  1. पीटीआई के 150 से अधिक नेता-कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए।

  2. इमरान खान के बेटे ने जेल मार्च न करने की अपील की।

  3. रावलपिंडी में 10,600 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात होंगे।

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआइ) के 27 सितंबर को इस्लामाबाद तक प्रस्तावित मार्च को देखते हुए पुलिस संबंधित नेताओं और कार्यकर्ताओं की तलाश में घर-घर तलाशी ले रही है।

रावलपिंडी डिवीजन में पार्टी के 150 से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है और उन्हें अलग-अलग जेलों में रखा है।

'इंसाफ स्टूडेंट फेडरेशन' और अन्य फोरम से जुड़े 91 नेताओं और कार्यकर्ताओं पर नजर रखी जा रही है, जबकि पिछले 20 दिनों में 2,000 से अधिक घरों और दफ्तरों की तलाशी ली गई है। रावलपिंडी डिवीजन के सभी पांच जिलों अटक, रावलपिंडी, मरी, चकवाल और झेलम में सड़कें बंद की जा रही हैं। मार्च के दौरान रावलपिंडी में 10,600 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।

वहीं, एएनआई के अनुसार, इमरान खान के बेटे कासिम खान ने शुक्रवार को समर्थकों से कहा है कि वे पार्टी के 27 सितंबर के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के दौरान अदियाला जेल की ओर मार्च न करें। उन्होंने कहा इस भीड़ का इस्तेमाल पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा जेल पर जवाबी हमले के बहाने के तौर पर किया जा सकता है, जिससे उनके पिता की जान को खतरा हो सकता है।

(न्यूज एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)