Move to Jagran APP

Pakistan News: पाकिस्तान में दुष्कर्म के मामलों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, आंकड़े देख आप भी रह जाएंगे हैरान

पाकिस्तान का वैश्विक लिंग अंतर सूचकांक भी अब तक का सबसे खराब रहा। 2017 में पाकिस्तान 143वें स्थान पर था जो 2018 में लुढ़ककर 148वें स्थान पर पहुंच गया। पिछले छह साल में 22 हजार दुष्कर्म के मामले पुलिस ने किए दर्ज किए है।

By Shashank Shekhar MishraEdited By: Published: Sun, 19 Jun 2022 07:47 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jun 2022 07:47 PM (IST)
Pakistan News: पाकिस्तान में दुष्कर्म के मामलों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, आंकड़े देख आप भी रह जाएंगे हैरान
पाकिस्तान में प्रतिदिन औसतन 11 दुष्कर्म के मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

लाहौर, एएनआइ। पाकिस्तान में महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा के बढ़ते मामलों ने उसकी चिंता बढ़ा दी है। लाहौर, पंजाब आदि में पिछले सप्ताह बड़ी संख्या में यौन उत्पीड़न के मामले सामने आए, जिससे अंतरराष्ट्रीय समुदाय में उसकी किरकिरी हुई।

loksabha election banner

इस बीच, लाहौर में पुलिस मुख्यालय में डीआइजी ने समीक्षा कर लिंग भेद हिंसा सेल को घटनाओं पर काबू न पाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावानी दी है। पाक के मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, प्रतिदिन औसतन 11 मामले दर्ज किए जा रहे है। पिछले छह साल में 22 हजार दुष्कर्म के मामले पुलिस ने किए दर्ज किए है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, हाल में पंजाब राज्य में एक गर्भवती महिला से पांच लोगों द्वारा सामूहिक दष्कर्म किया गया था। इसी तरह कराची की 25 वर्षीय युवती से चलती ट्रेन में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। महिलाओं के विरुद्ध यौन अपराध बढ़ते देख लाहौर में सिटी पुलिस मुख्यालय में डीआइजी बिलाल सिद्दीकी की अध्यक्षता में समीक्षा कर पुलिस अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई।

दूसरी ओर, पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में प्रतिदिन औसतन 11 दुष्कर्म के मामले दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले छह साल (2015-21) में पुलिस ने 22 हजार दुष्कर्म के मामले दर्ज किए।

वही, सतत सामाजिक विकास संगठन (एसएसडीओ) की एक अध्ययन रिपोर्ट के अनुसार, हाल के दिनों में कुल 57 दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए हैं, इनमें सबसे अधिक पंजाब में 38 मामले सामने आए। इस बीच, पाकिस्तान का वैश्विक लिंग अंतर सूचकांक भी अब तक का सबसे खराब रहा। 2017 में पाकिस्तान 143वें स्थान पर था, जो 2018 में लुढ़ककर 148वें स्थान पर पहुंच गया।

मानवाधिकार मंत्रालय की एक रिपोर्ट में हुआ खुलासा

मानवाधिकार मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले चार वर्षों में पाकिस्तान में 14,456 महिलाओं पर हमला किया गया है। वर्ष 2018 में दुष्कर्म के 4,326 मामले सामने आए, उसके बाद 2019 में 4,377 दुष्कर्म के मामले, 2020 में 3,887 मामले और 2021 में 1,866 मामले सामने आए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.