विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान सरकार में मंत्री मरियम औरंगजेब व जावेद लतीफ की बढ़ी मुश्किलें, आतंकवाद निरोधक कानून के तहत केस दर्ज

By Mohd FaisalEdited By:
Published: Mon, 19 Sep 2022 03:06 PM (IST)

पाकिस्तान की पंजाब सरकार और शहबाज सरकार के बीच तकरार जारी है। अब पंजाब की पीटीआई सरकार ने पाकिस्तान सरकार ...और पढ़ें

पाकिस्तान सरकार में मंत्री मरियम औरंगजेब की बढ़ी मुश्किलें (फाइल फोटो)
पाकिस्तान सरकार में मंत्री मरियम औरंगजेब की बढ़ी मुश्किलें (फाइल फोटो)

लाहौर, एजेंसी। पाकिस्तान की सूचना और प्रसारण मंत्री मरियम औरंगजेब और पीएमएल-एन नेता जावेद लतीफ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रमुख इमरान खान के खिलाफ लोगों को उकसाने के लिए आतंकवाद विरोधी अधिनियम के तहत ये मामला दर्ज किया गया है। पंजाब सरकार द्वारा दोनों नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। जियो न्यूज ने इस बात की जानकारी दी है।

PTI कार्यकर्ता ने दर्ज कराया मामला

पीटीआई कार्यकर्ता इरशाद उर रेहम ने ग्रीन टाउन पुलिस स्टेशन में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ गलत बयान देने के लिए दोनों नेताओं के खिलाफ आतंकवाद विरोधी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कराया है। जियो न्यूज के अनुसार, पाकिस्तान टेलीविजन (PTV) के प्रबंध निदेशक सोहेल खान और कार्यक्रम नियंत्रक राशिद बेग पर भी आतंकवाद विरोधी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- अमेरिकी दौरे पर हैं ईरान के राष्ट्रपति रईसी, कहा- बाइडन से मुलाकात की नहीं है योजना; UNGA में है उनका संबोधन

पंजाब सरकार और शहबाज सरकार के बीच तकरार जारी

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार और पंजाब की पीटीआई सरकार के बीच विवाद कोई नई बात नहीं है। इससे पहले अगस्त में आंतरिक मंत्री राणा सनाउल्लाह के खिलाफ आतंकवाद विरोधी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने सरकारी अधिकारियों के बच्चों को धमकी दी थी और कहा था कि पाकिस्तान की अदालतें उनकी मदद नहीं करेंगी।

इमरान पर भी दर्ज हुआ है केस

20 अगस्त को इस्लामाबाद में अपने भाषण में कथित रूप से अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने और अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जेबा चौधरी को धमकी देने के मामले में इमरान खान के खिलाफ भी केस दर्ज हो चुका है। इमरान खान के खिलाफ आतंकवाद विरोधी अधिनियम (ATA) के तहत मामला दर्ज किया गया था। पीटीआई प्रमुख ने पार्टी नेता शाहबाज गिल को हिरासत में लिए जाने के बाद कई आरोप लगाए थे। इस दौरान उन्होंने इस मामले को लेकर 20 अगस्त को एक रैली की थी।

यह भी पढ़ें- Queen Elizabeth II Funeral: जानें कैसे होगा महारानी एलिजाबेथ का अंतिम संस्कार, उनकी याद में 96 मिनट तक बजाई जाएगी घंटी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।