विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजनाथ सिंह की चेतावनी से तिलमिलाया पाकिस्तान, सैन्य कमांडर ने दी गीदड़भभकी

Published: Sat, 17 Oct 2026 09:17 PM (IST)

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आतंकी घटनाओं पर कड़े जवाब वाले बयान से पाकिस्तान तिलमिला गया है। एक शीर्ष सैन्य ...और पढ़ें

राजनाथ सिंह की चेतावनी पर पाकिस्तान की गीदड़भभकी

राजनाथ सिंह की चेतावनी पर पाकिस्तान की गीदड़भभकी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान से पाकिस्तान तिलमिला गया है। सिंह ने कहा था कि भविष्य में पाकिस्तान की ओर से होने वाली किसी भी आतंकी घटना का और भी कड़ा जवाब दिया जाएगा। इसे लेकर पाकिस्तान के एक शीर्ष सैन्य कमांडर ने गीदड़भभकी दी है।

नेशनल स्ट्रैटेजिक कमांड के जनरल आमिर रजा ने शनिवार को कहा, हमारी सीमाओं के पार जो लोग हमारे खिलाफ बुरे इरादे रखते हैं, उनके प्रति हमारा रुख एकदम स्पष्ट और दृढ़ है। परमाणु हथियारों से लैस माहौल में संघर्ष या युद्ध की कोई जगह नहीं है।

वह पाकिस्तान मिलिट्री एकेडमी में 154वें लांग कोर्स के कैडेटों की पासिंग-आउट परेड को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी जमीन के एक-एक इंच की रक्षा करने के लिए तैयार है। उनका यह बयान, पाकिस्तान के विदेश कार्यालय द्वारा आए बयान के एक दिन बाद आया है।

विदेश कार्यालय के प्रवक्ता सज्जाद हैदर खान ने शुक्रवार को कहा था, पाकिस्तान उकसावे वाले बयानों को खारिज करता है और उनकी निंदा करता है।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)