विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान की आतंकरोधी अदालत का बड़ा आदेश, CM सोहेल अफरीदी समेत 25 PTI सांसदों के पासपोर्ट ब्लॉक

Published: Tue, 15 Sep 2026 05:22 AM (IST)

इस्लामाबाद की आतंकवाद विरोधी अदालत ने खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री मोहम्मद सोहेल अफरीदी और 24 अन्य पीटीआई सांसदों के पासपोर्ट ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. इस्लामाबाद कोर्ट ने 25 पीटीआई नेताओं के पासपोर्ट ब्लॉक किए।

  2. खैबर पख्तूनख्वा सीएम मोहम्मद सोहेल अफरीदी भी सूची में।

  3. आरोपियों के देश से भागने की आशंका पर यह आदेश।

पीटीआई, पेशावर। इस्लामाबाद की एक आतंकवाद विरोधी अदालत ने सोमवार को खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री मोहम्मद सोहेल अफरीदी और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के 24 अन्य सांसदों के पासपोर्ट ब्लाक करने का आदेश दिया है।

यह आदेश राष्ट्रीय राजधानी में एक पुलिस थाने में दर्ज मामले के संबंध में दिया गया है। जज अबुल हसनात मोहम्मद जुल्करनैन ने पुलिस द्वारा किए गए एक अनुरोध को स्वीकार करते हुए यह आदेश जारी किया। अदालत ने संघीय जांच एजेंसी को निर्देश दिया कि वे अगले के आदेश तक पासपोर्ट ब्लाक रखें।

देश से भाग सकते हैं आरोपी

इस आदेश में पीटीआई के वरिष्ठ नेता और नेशनल असेंबली के पूर्व स्पीकर असद क़ैसर का नाम भी शामिल है। अदालत ने कहा कि उपलब्ध रिकॉर्ड से पता चलता है कि इन व्यक्तियों को मामले में आरोपित के रूप में नामित किया गया है।

जांच अधिकारी ने अदालत को बताया कि कानूनी कार्यवाही से बचने के लिए आरोपित देश से भाग सकते हैं।

यह भी पढ़ें- क्या 2027 में पाकिस्तान जाएंगे पीएम मोदी? इस्लामाबाद को मिली SCO की कमान

यह भी पढ़ें- इस्लामाबाद के अस्पताल में AC कंप्रेसर फटने से लगी आग, 15 नवजातों की मौत; एक को बचाया गया