विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pakistan: 'सिर्फ सेना तक सीमित नहीं है भ्रष्टाचार', सूचना मंत्री तरार ने फैज हमीद मामले में और गिरफ्तारी के दिए संकेत

By Agency Edited By: Sonu Gupta
Published: Fri, 16 Aug 2024 04:04 PM (IST)

Pakistan Housing Scam पाकिस्तान के पूर्व आईएसआई प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) फैज हमीद को भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार किया गया था ...और पढ़ें

भ्रष्टाचार मामले में पूर्व आईएसआई प्रमुख जनरल फैज हमीद को किया गया है गिरफ्तार
भ्रष्टाचार मामले में पूर्व आईएसआई प्रमुख जनरल फैज हमीद को किया गया है गिरफ्तार

HighLights

  1. भ्रष्टाचार मामले में पूर्व आईएसआई प्रमुख जनरल फैज हमीद को किया गया है गिरफ्तार
  2. देश की सुरक्षा से समझौता करने वालों की होगी गिरफ्तारी- सूचना मंत्री

लाहौर, पीटीआई। पाकिस्तान के पूर्व आईएसआई प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) फैज हमीद को हाल ही में आवास घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया था। अब पाकिस्तानी आर्मी हामिद का कोर्ट मार्शल करेगी।

वहीं, सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने शुक्रवार को कहा कि इस मामले में और भी लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। इस मामले में फैज हमीद की गिरफ्तारी के बाद अन्य तीन सेवानिवृत्त अधिकारियों को भी गिरफ्तार किया गया है। 

फैज मामले की चल रही है जांचः तरार

पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक, मंत्री अताउल्लाह तरार ने कहा कि फैज मामले में जांच चल रही है। इस मामले में और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना है। उन्होंने आगे कहा कि इस भ्रष्टाचार में जो भी शामिल होगा, सभी इसके दायरे में आएंगे। यह सिर्फ सेना तक ही सीमित नहीं है। देश की सुरक्षा से जिसने भी समझौता किया है, सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।

इमरान खान के संपर्क में रहे जनरल फैजः सूचना मंत्री

वहीं, सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने जनरल फैज के खिलाफ कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सिलसिले में अन्य तीन सेवानिवृत्त अधिकारियों की गिरफ्तारी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सेना की संस्था ने आत्म जवाबदेही को प्राथमिकता दी है।

उन्होंने जनरल फैज को पूर्व पीएम इमरान खान के करीबी होने का दावा किया। तरार ने कहा कि जब पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, उस समय भी जनरल फैज उनके संपर्क में थे। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल जाने के बाद भी इमरान खान जनरल फैज के संपर्क में रहे।

यह भी पढ़ेंः

Ex ISI Chief: कौन है फैज हमीद? पाकिस्‍तान में पहली बार पूर्व आईएसआई प्रमुख का कोर्ट मार्शल होगा; क्‍या है पूरा मामला

पाकिस्तान सेना ने तीन पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, ISI के पूर्व प्रमुख फैज हमीद से जुड़ा मामला