Move to Jagran APP

Pakistan Flood: पाकिस्तान को बाढ़ से हुआ 28 अरब डालर का नुकसान, 5 फीसद हुआ गरीबी में इजाफा

पाकिस्तान में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद से पांच प्रतिशत गरीबी बढ़ गई। आपदा के बाद की आवश्यकता का आकलन (पीडीएनए) के अनुसार मध्य जून से बाढ़ से 1600 से ज्यादा की मौत हो गई और हजारों लोग घायल हो गए।

By Kamal VermaEdited By: Published: Tue, 27 Sep 2022 08:06 PM (IST)Updated: Tue, 27 Sep 2022 08:06 PM (IST)
Pakistan Flood: पाकिस्तान को बाढ़ से हुआ 28 अरब डालर का नुकसान, 5 फीसद हुआ गरीबी में इजाफा
पाकिस्तान को बाढ़ से हुआ 28 अरब डालर का नुकसान

इस्लामाबाद (एजेंसी) पाकिस्तान को विनाशकारी बाढ़ से लगभग 28 अरब डालर का नुकसान हुआ है। देश को आपदा प्रभावित क्षेत्रों में दीर्घावधि के निर्माण में दो से 10 वर्ष का समय लगेगा। मीडिया ने मंगलवार को संशोधित आकलन के हवाले से अपनी खबरों में यह जानकारी दी है। अमेरिका ने बाढ़ राहत, मानवीय सहायता के लिए पाकिस्तान को 5.65 करोड़ डालर मुहैया कराए हैं।

loksabha election banner

आपदा के बाद की आवश्यकता का आकलन (पीडीएनए) के अनुसार, मध्य जून से बाढ़ से 1600 से ज्यादा की मौत हो गई और हजारों लोग घायल हो गए। पाकिस्तान में पांच प्रतिशत गरीबी बढ़ गई। 90 लाख से एक करोड़ बीस लाख लोग गरीबी रेखा के नीचे चले गए। डान समाचारपत्र ने सरकारी आंकड़े के हवाले से कहा है कि 18 से 20 लाख रोजगार नष्ट हुए और नकदी संकट में फंसे देश में वर्तमान वित्त वर्ष में औसत महंगाई 23-25 प्रतिशत तक पहुंच सकती है।

दूसरी ओर अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी से मुलाकात की और कहा कि अमेरिका ने पाकिस्तान को 5.65 करोड़ डालर की सहायता मुहैया कराई है। अमेरिकी विदेश मंत्री ने बाढ़ से हुए विनाश और लोगों की जान जाने पर दुख व्यक्त किया।

बाढ़ के बाद जल जनित रोगों के शिकार हो रहे हैं बच्चे

बाढ़ के कारण हुए विनाश के बाद पाकिस्तान में हैजा जैसी जल जनित बीमारियों से बच्चों की मौत हो रही हैं। पेयजल दूषित हो गया है। रोजाना 10 बच्चों की मौत हो रही है। बलूचिस्तान और सिंध में सबसे अधिक बच्चे संक्रमण के शिकार हो रहे हैं। पाकिस्तान के कुल 160 जिलों में से आधे को आपदा प्रभावित घोषित किया गया है।

पाकिस्तान इस बाढ़ से पार पाने के लिए पूरी दुनिया से मदद मांंग रहा है। इसी सिलसिले में विदेश मंत्री बिलावब जरदारी अमेरिका में रुके हुए हैं। उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की है। अमेरिका ने पाकिस्तान को चीन से कर्ज माफी की अपील करने को कहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.