विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान के पूर्व मंत्री के साथ लव, शादी और धोखा... एआई इमेज से हो गए फ्रॉड के शिकार

Published: Sat, 15 Aug 2026 11:29 PM (IST)

पाकिस्तान के पूर्व मंत्री गुलाम रसूल उन्नाड़ ने अदालत में शिकायत दर्ज कराई है कि सोशल मीडिया पर हुई उनकी ...और पढ़ें

पाकिस्तान के पूर्व मंत्री गुलाम रसूल उन्नाड़।

पाकिस्तान के पूर्व मंत्री गुलाम रसूल उन्नाड़।

HighLights

  1. पूर्व मंत्री की सोशल मीडिया पर हुई शादी में धोखा।

  2. एआई और मॉर्फ्ड तस्वीरों से महिला ने किया गुमराह।

  3. तलाक के बाद भी पूर्व पत्नी ने किया परेशान, धमकी दी।

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सिंध प्रांत के एक पूर्व मंत्री गुलाम रसूल उन्नाड़ ने एक अजीबोगरीब मामला अदालत में दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि सोशल मीडिया पर हुई उनकी शादी एक बड़े धोखे का शिकार थी।

सोशल मीडिया पर मुलाकात

गुलाम रसूल और उनकी पूर्व पत्नी की जान-पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों ने वीडियो कॉल पर ही निकाह (शादी) कर लिया था।

पूर्व मंत्री का आरोप है कि शादी से पहले उन्हें महिला की जो तस्वीरें दिखाई गईं, वे असली नहीं थीं। उन्हें गुमराह करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल एडिटिंग (मॉर्फिंग) का इस्तेमाल करके तस्वीरें बदली गई थीं, ताकि महिला असलियत से ज्यादा सुंदर या अलग दिखे।

तलाक और उसके बाद की मुश्किलें

मिली जानकारी के अनुसार, सच्चाई सामने आने के बाद मंत्री ने महिला को तलाक दे दिया। लेकिन उनका आरोप है कि तलाक के बाद भी महिला बाज नहीं आई और उन्हें परेशान करती रही।

धमकी और फर्जी पोस्ट का खेल

इसके बाद पूर्व मंत्री का कहना है कि महिला ने उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट शेयर किए, उन्हें गंदे मैसेज भेजे और जान से मारने की धमकियां भी दीं। फिलहाल अब इस मामले में न्याय पाने के लिए गुलाम रसूल ने कराची की एक सत्र अदालत में FIR दर्ज कराने की गुहार लगाई है।