पाकिस्तान चुनावः पंजाब में नवाज और इमरान की पार्टी बराबरी पर
पंजाब में अब तक की गिनती में पीएमएल-एन और पीटीआइ बराबरी पर चल रही हैं।
By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Thu, 26 Jul 2018 08:33 PM (IST)Updated: Thu, 26 Jul 2018 08:33 PM (IST)
इस्लामाबाद, प्रेट्र। पाकिस्तान में संसद के साथ ही चार प्रांतों पंजाब, सिंध, बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा की विधानसभाओं के लिए भी चुनाव कराए गए। पंजाब में अब तक की गिनती में पीएमएल-एन और पीटीआइ बराबरी पर चल रही हैं।
पंजाब प्रांत की 299 सीटों के लिए हुए चुनाव में पीएमएल-ए 119 सीटों पर आगे चल रही है जबकि पीटीआइ 120 सीटों पर आगे है। सिंध में पीपीपी दो तिहाई बहुमत की ओर बढ़ रही है। वह यहां की 131 सदस्यीय विधानसभा की 113 सीटों के आए रुझानों में से 72 पर आगे चल रही है।
खैबर पख्तूनख्वा विधानसभा की 99 सीटों में से 67 पर पीटीआइ को बढ़त है। वह यहां आसानी से सरकार बना लेगी जबकि बलूचिस्तान में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिलता दिख रहा है। यहां बलूचिस्तान अवामी पार्टी 12 और एमएमए नौ सीटों पर आगे चल रही है जबकि बलूचिस्तान नेशनल पार्टी आठ सीट पर बढ़त बनाए हुए है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें